NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा
NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा are prepared by experts and are based on the latest syllabus. They act as a supplement to the textbook and help in clearing doubts. These are designed to help students grasp basic concepts better and faster, thereby improving their understanding of the subject matter.
These Solutions are also available online at Gkrankers.com, so students can access them from anywhere. Chapter 12 Class 10 Hindi Sparsh CBSE NCERT Solutions are regularly updated to keep pace with the latest syllabus changes.
Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा Class 10 Hindi Sparsh NCERT Solutions
मौखिक
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए
1. तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?
Solution
तताँरा-वामीरो कार-निकोबार द्वीप-समूह की कथा है।
2. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
Solution
जब वामीरो गीत गा रही थी तब एकाएक ऊँची लहर उठी और उसे भिगो गई। इसी हड़बड़ाहट में वह गाना भूल गई।
3. तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की?
Solution
तताँरा ने वामीरो से गाना पूरा करने और अगले दिन पुनः उसी स्थान पर आने की याचना की।
4. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?
Solution
तताँरा और वामीरो के गाँव की यह रीति थी कि विवाह के लिए लड़के-लड़की का एक ही गाँव का होना ज़रूरी था।
5. क्रोध में तताँरा ने क्या किया?
Solution
क्रोध में तताँरा ने कार-निकोबार द्वीप समूह को दो भागों में विभक्त कर दिया।
लिखित
(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए
1. तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था?
Solution
तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का यह मत था कि उसकी तलवार में अद्भुत दैवी शक्ति है। तताँरा अपनी तलवार को कभी भी अपने से अलग नहीं होने देता था। लोग यह सोचते थे कि तताँरा तलवार के कारण ही साहसिक कार्य कर पाता था।
2. वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से क्या जवाब दिया?
Solution
वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से जवाब दिया कि वह उसके कहने पर गाना क्यों गाए? वह पहले उसे बताए कि वह कौन है? वह उससे असंगत प्रश्न क्यों कर रहा है? वह उसे घूर क्यों रहा है? वह अपने गाँव के पुरुष के अलावा किसी अन्य को जवाब देने को विवश नहीं है।
3. तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?
Solution
तताँरा-वामीरो की त्यागमय मृत्यु से निकोबार में यह परिवर्तन आया कि वे अब दूसरे गाँवों से भी वैवाहिक संबंध स्थापित करने लगे। उन्होंने अपने रूढ़िवादी विचारों को त्याग दिया। उनकी मृत्यु शायद इसी सुखद परिणाम के लिए हुई थी।
4. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
Solution
निकोबार के लोग तताँरा को उसके साहसी और परोपकारी स्वभाव के कारण पसंद करते थे। वह सदैव दूसरों की सहायता करने में विश्वास रखता था और समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना कर्तव्य समझता था।
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए
1. निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?
Solution
निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का विश्वास है कि कभी लिटिल अंदमान और कार-निकोबार द्वीप आपस मे मिले हुए थे। इनके विभक्त होने के पीछे एक लोककथा है। तताँरा तथा वामीरो एक-दूसरे से प्रेम करते थे। परंतु पौराणिक रीतिरिवाजों के कारण उनका विवाह नहीं हो पाया। गुस्से में आकर तताँरा ने धरती में तलवार घोंपकर अपना गुस्सा उतारा। इससे निकोबार द्वीप समूह विभक्त हो गया।
2. तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद कहाँ गया? वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
Solution
दिनभर अथक परिश्रम करने के बाद तताँरा समुद्र किनारे टहलने निकल गया। उस समय सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था। समुद्र से ठंडी बयारें आ रही थीं। पक्षियों की सायंकालीन चहचहाहटें शनैः-शनैः क्षीण होने को थीं। तताँरा का मन शांत था। विचारमग्न तताँरा समुद्री बालू पर बैठकर समुद्र पर सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों को निहारने लगा।
3. वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?
Solution
वामीरो से मिलने के बाद तताँरा सम्मोहित हो गया। वह अपनी सुध-बुध खो बैठा। उसका हृदय व्यथित था। उसके मन में हर समय वामीरो की तसवीर घूमती रहती और जुबान पर केवल वामीरो का नाम रहता। वामीरो के बिना उसके लिए रात और दिन काटना कठिन हो गया। उसे एक-एक पल पहाड़ से भी अधिक भारी प्रतीत होने लगा। वह शाम होने से पहले ही लपाती की उस समुद्री चट्टान पर जा बैठता, जहाँ वह वामीरो के आने की प्रतीक्षा किया करता था।
4. प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति-प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?
Solution
प्राचीन काल में शक्ति प्रदर्शन के लिए ‘पशु पर्व’ का आयोजन किया जाता था। पशु-पर्व जैसे आयोजनों में पशुओं की शक्ति का प्रदर्शन किया जाता था। इसके अतिरिक्त युवकों व पशुओं के बीच में भी शक्तिप्रदर्शन होता था। इस तरह के आयोजन में भोजन, नृत्य और संगीत की व्यवस्था भी की जाती थी।
5. रूढ़ियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। क्यों? स्पष्ट कीजिए।
Solution
रूढ़ियाँ हमारी पौराणिक संस्कृति का प्रतीक हैं। पूर्वजों द्वारा हमारे लिए बनाए गए दिशा-निर्देश हैं जिसे निभाना हम अपना कर्तव्य समझते हैं। परंतु जब ये रूढ़ियाँ हमारे लिए बोझ बनकर बंधनस्वरूप प्रतीत होने लगें, तब इन रूढ़ियों में परिवर्तन करना ही जरूरी है। इनमें परिवर्तन आना ही उचित रहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि समय निरंतर परिवर्तनशील रहता है और ऐसे समय में यह रूढ़ियाँ हमें सदा पीछे रखती हैं।हमें बंधनों में जकड़कर हमारी प्रगति की राह में रोड़े अटकाती हैं।
(ग) निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए
1. जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा।
Solution
गाँववालों एवं वामीरो की माँ द्वारा अपमानित होने के बाद तताँरा के क्रोध का ठिकाना नहीं रहा। उसने अपने क्रोध को शांत करने के लिए अपनी लकड़ी की तलवार में शक्ति भरी, फिर उस दिव्य तलवार को पूरी शक्ति से धरती में घोंप दिया। मानो वह उस धरती को धिक्कार रहा हो जिस पर उसे अपमान सहना पड़ा। उसने उस तलवार को पूरी शक्ति से खींचना आरंभ किया इससे धरती दो टुकड़ो में विभक्त हो गई।
2. बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।
Solution
तताँरा वामीरो को हृदय से पसंद करने लगा था। उसकी प्रतीक्षा में वह सूरज ढलने से काफी पहले समुद्र किनारे पहुँच गया। उसकी आशा ढलते हुए सूरज की किरण के समान लग रही थी। वह किरण समुद्र में डूबते हुए सूरज के समान कभी भी डूब सकती थी। अर्थात तताँरा की उम्मीद कभी भी समाप्त हो सकती थी। वह हलकी-सी आशा में जी रहा था।
भाषा अध्ययन
1. निम्नलिखित वाक्यों के सामने दिए कोष्ठक में (✓) का चिह्न लगाकर बताएँ कि वह वाक्य किस प्रकार का है
(क) निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ख) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ग) वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(घ) क्या तुम्हें गाँव का नियम नहीं मालूम ? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ङ) वाह! कितना सुंदर नाम है। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(च) मैं तुम्हारा रास्ता छोड़ दूंगा। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
Solution
(क) विधानवाचक
(ख) प्रश्नवाचक
(ग) विधानवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
(ङ) विस्मयादिबोधक
(च) विधानवाचक
2. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए
(क) सुध-बुध खोना
(ख) बाट जोहना
(ग) खुशी का ठिकाना न रहना
(घ) आग बबूला होना
(ङ) आवाज़ उठाना
Solution
(क) गीता के मधुर संगीतों को सुनकर सारे बच्चे सुध-बुध खो बैठे|
(ख) रोहन के इंतज़ार में उसकी माँ बाट जोह रही थी|
(ग) कक्षा में प्रथम आने पर रमेश की ख़ुशी का ठिकाना ना रहा|
(घ) जब मनीष देर से घर आया तो उसके पिताजी आग बबूला हो गए|
(ङ) पानी की कमी के कारण लोगों ने सड़क पर आवाज़ उठाई|
3. नीचे दिए गए शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए –
चर्चित, साहसिक, छटपटाहट, शब्दहीन
Solution
शब्द | मूल शब्द | प्रत्यय |
चर्चित | चर्चा | इत |
साहसिक | साहस | इक |
छटपटाहट | छटपट | आहट |
शब्दहीन | शब्द | हिन |
4. नीचे दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए
आकर्षक, ज्ञात, कोमल, होश, घटना
Solution
अन् + आकर्षक = अनाकर्षक
अ + ज्ञात = अज्ञात
सु + कोमल = सुकोमल
बे + होश = बेहोश,
दुर् + घटना = दुर्घटना
5. निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तित कीजिए
(क) जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। (मिश्र वाक्य)
(ख) तेज कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य)
(ग) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ी। (सरल वाक्य)
(घ) तताँरा को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगी। (संयुक्त वाक्य)
(ङ) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्र वाक्य)
Solution
(क) यह जीवन में पहली बार है कि मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ।
(ख) वह तेज कदमों से चली और तताँरा के सामने आकर ठिठक गई।
(ग) वामीरो कुछ सचेत होकर घर की तरफ़ दौड़ी।
(घ) उसने तताँरा को देखा और वह फूट-फूटकर रोने लगी। रीति यह थी कि दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था।
7. नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
भय, मधुर, सभ्य, मूक, तरल, उपस्थिति, सुखद, असंभव
Solution
भय – निर्भय
मूक – वाचाल
मधुर – कटु
तरल – ठोस
सभ्य – असभ्य
उपस्थिति – अनुपस्थिति
सुखद – दुखद
असंभव – संभव
8. नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
समुद्र, आँख, दिन, अँधेरा, मुक्त
Solution
समुद्र – सागर, जलधि
अँधेरा – तम, तिमिर
आँख – नेत्र, चक्षु
मुक्त – स्वतंत्र, स्वच्छंद
दिन – दिवस, वासर
9. नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
किंकर्तव्यविमूढ़ , विह्वल, भयाकुल, याचक, आकंठ
Solution
(i) किंकर्तव्यविमूढ़ – अपने दोस्त द्वारा गालियाँ सुनकर रोहित किंकर्तव्यविमूढ़ हो गया|
(ii) भयाकुल – बाढ़ की विभषिका को देखते हुए लोग भयाकुल हो गए|
(iii) याचक – त्योहारों होने के कारण मंदिरों में याचकों की संख्या बढ़ गई है|
(iv) आकंठ – संगीत की महफ़िल में लोग सुरों से आकंठ डूबे गए|
10. “किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और ऊबाऊ दिन गुजरने लगा’ वाक्य में दिन के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग किया गया है? आप दिन के लिए कोई तीन विशेषण और सुझाइए।
Solution
दिन – खुशनुमा, तपता, जोशीला, नीरस|
12. वाक्यों के रेखांकित पदबंधों का प्रकार बताइए –
(क) उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था।
(ख) तताँरा को मानो कुछ होश आया।
(ग) वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
(घ) तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
(ङ) उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थीं।
Solution
(क) विशेषण पदबंध
(ख) क्रिया पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
(घ) विशेषण पदबंध
(ङ) संज्ञा पदबंध