28 फ़रवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
28 फ़रवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
1. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटें दिखाने और उनकी बुकिंग के लिए नई प्रणाली शुरू की है, उस प्रणाली का नाम क्या है?
1. रद्दीकरण के लिए ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म
2. बुकिंग के लिए ऑनलाइन सीट
3. प्रदर्शन के लिए ऑनलाइन स्टेशन
4. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
2. किसने सूक्ष्म वन उपज और वन धन योजना के मूल्य वर्धन संघटक के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की शुरुआत की है?
1. जुएल ओराम
2. राधा मोहन सिंह
3. राजनाथ सिंह
4. सुरेश प्रभु
3. दक्षिण तट रेलवे, भारतीय रेलवे का एक नया ज़ोन होगा। इस नए रेलवे जोन का मुख्यालय कहाँ होगा?
1. बीकानेर
2. अजमेर
3. आगरा
4. विशाखापत्तनम
4. प्रकाश जावड़ेकर ने ‘नए स्नातक उद्योग-विशिष्ट प्रशिक्षु’ के लिए SHREYAS योजना शुरू की है। SHREYAS का पूरा नाम क्या है?
1. Scheme for High Education Youth in Apprenticeship and Skills
2. Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship and Skills
3. Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship and Startup
4. Skill for Higher Education Youth in Apprenticeship and Startup
5. भारतीय जोड़ी सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने नई दिल्ली में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित टीम शूटिंग स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
1. कांस्य
2. स्वर्ण
3. चाँदी
4. तांबा
6. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
1. रमन शर्मा
2. गोविंद प्रसाद शर्मा
3. प्रकाश सिन्हा
4. सुरेश गुप्ता
7. इस वर्ष का META लाइफटाइम अचीमेंवट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
1. अरुण काकड़े
2. रतन थियम
3. महेश एलकुंचवार
4. विकारी दास
8. भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2019 का विषय क्या था?
1. Science for the People and the People for Science
2. Science for the People and the People by Science
3. Science by the People and the People for Science
4. Science by the People and the People by the Science
9. किस कंपनी द्वारा 4G/LTE और 5G NR MODEMs के लिए भारत के प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप्स को जारी किया गया?
1. मासबम इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम
2. एड्रोइटआईसी डिजाइन
3. सिग्नलचिप
4. टचस्टोन
10. किस राज्य ने बूढ़े माता-पिता और दिव्यांग भाई-बहन को उनकी जरूरत के समय सुरक्षा के लिए PRANAM आयोग का उद्घाटन किया है?
1. मणिपुर
2. नागालैंड
3. असम
4. बिहार
11. भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) शब्दकोश का दूसरा संस्करण किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?
1. थावरचंद गहलोत
2. सुप्रिया सुले
3. कैलाश सत्यार्थी
4. नव जीवन ट्रस्ट
12. मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है जिसके तहत बच्चों को किस आयु प्राप्त करने पर आधार रद्द करने करने का अनुमति देता है?
1. 21
2. 15
3. 18
4. 20
1. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटें दिखाने और उनकी बुकिंग के लिए नई प्रणाली शुरू की है, उस प्रणाली का नाम क्या है?
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटें दिखाने और उनकी बुकिंग के लिए 'ऑनलाइन प्लेटफॉर्म' लॉन्च किया है।
2. किसने सूक्ष्म वन उपज और वन धन योजना के मूल्य वर्धन संघटक के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की शुरुआत की है?
आज, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में सूक्ष्म वन उपज और वन धन योजना के मूल्य वर्धन संघटक के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की शुरुआत की है।
3. दक्षिण तट रेलवे, भारतीय रेलवे का एक नया ज़ोन होगा। इस नए रेलवे जोन का मुख्यालय कहाँ होगा?
रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, दक्षिणी तट रेलवे (SCoR) भारतीय रेलवे का एक नया जोन होगा। देश के इस नए 18वें रेलवे जोन का मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगा।
4. प्रकाश जावड़ेकर ने 'नए स्नातक उद्योग-विशिष्ट प्रशिक्षु' के लिए SHREYAS योजना शुरू की है। SHREYAS का पूरा नाम क्या है?
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 27 फरवरी को SHREYAS योजना शुरू की, ताकि नए स्नातकों को उद्योग-विशिष्ट प्रशिक्षुता के अवसर प्रदान किए जा सकें। SHREYAS - Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship and Skills
5. भारतीय जोड़ी सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने नई दिल्ली में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित टीम शूटिंग स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
भारतीय जोड़ी सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने नई दिल्ली में जारी ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
6. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) ने शिक्षाविद् और लेखक गोविंद प्रसाद शर्मा को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
7. इस वर्ष का META लाइफटाइम अचीमेंवट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
प्रख्यात भारतीय नाटककार महेश एलकुंचवार को इस वर्ष के META लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
8. भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2019 का विषय क्या था?
भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज (वर्ष 1928 में) के स्मरणोत्सव में भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2019 का विषय "लोगों के लिए विज्ञान और विज्ञान के लिए लोग" (Science for the People and the People for Science) था।
9. किस कंपनी द्वारा 4G/LTE और 5G NR MODEMs के लिए प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप्स को जारी किया गया?
दूरसंचार सचिव अरूणा सुंदरराजन ने सेमिकंडक्टर कंपनी “सिग्नलचिप” द्वारा 4जी/एलटीई और 5जी एनआर मॉडम्स के लिए भारत के प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप्स को जारी किया।
10. किस राज्य ने बूढ़े माता-पिता और दिव्यांग भाई-बहन को उनकी जरूरत के समय सुरक्षा के लिए PRANAM आयोग का उद्घाटन किया है?
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के कर्मचारियों के लिए ‘Parents Responsibility and Norms for Accountability and Monitoring’ (PRANAM) आयोग का उद्घाटन किया।
11. भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) शब्दकोश का दूसरा संस्करण किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने 28 फरवरी को बधिर लोगों के लिए आईएसएल शब्दकोश के दूसरे संस्करण को लांच किया।
12. मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है जिसके तहत बच्चों को किस आयु प्राप्त करने पर आधार रद्द करने करने का अनुमति देता है?
केंद्रीय कैबिनेट ने 18 वर्ष की उम्र होने पर बच्चों को 'आधार' रद्द करने का अधिकार देने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है।