27th दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स क्विज़्
27th दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स क्विज़्
1.’ट्रेन 18’,भारत की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन बन गई है, इसने परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालन किया।यह किस ट्रेन की जगह लेगी?
1.दुरंतो एक्सप्रेस
2.महाराजा एक्सप्रेस
3.राजधानी ट्रेन
4.प्रीमियर शताब्दी एक्सप्रेस
2.कुनो वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
1.गुजरात
2.मध्य प्रदेश
3.तमिलनाडु
4.असम
3.किस देश ने चालू खाते के घाटे से निपटने के लिए अपने नागरिकों द्वारा भारत में खर्च की गयी राशि पर एक मासिक सीमा लगाई है?
1.भूटान
2.श्रीलंका
3.पाकिस्तान
4.नेपाल
4.केंद्रीय बैंक ने हाल ही में भुगतान की आदतों का पता लगाने के लिए ‘SRPHi’ शुरू किया है। ‘SRPHi’ का पूरा नाम क्या है?
1.सर्वे ऑन रिटेल पेमेंट हैबिट्स ऑफ़ इंडिविजुअल्
2.सर्वे ऑन रिसेंट पेमेंट हैबिट्स ऑफ़ इंडिविजुअल्
3.सर्वे ऑन रिटेल पेमेंट हैबिट्स ऑफ़ इंडियन
4.सर्वे ऑन रिटेल पेमेंट हैबिट्स ऑफ़ कम्पनी
5.भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक पुरस्कार की स्थापना की है। उस पुरस्कार का नाम क्या है?
1.सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कर
2.महात्मा गांधी आपदा प्रबन्धन पुरस्कर
3.सरदार वल्लभभाई पटेल आपदा प्रबन्धन पुरस्कर
4.दीन दयाल उपाध्याय आपदा प्रबन्धन पुरस्कर
6.मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को ‘चैंपियंस ऑफ चेंज ’पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार किसके द्वारा दिया गया?
1.राजनाथ सिंह
2.सुषमा स्वराज
3.एम वेंकैया नायडू
4.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
7.भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्व गवर्नर बिमल जालान के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियामक द्वारा रखे जाने वाले रिजर्व का उचित स्तर क्या होना चाहिए। उस विशेषज्ञ समिति का प्रमुख कौन है?
1.बिमल जालान
2.राकेश मोहन
3.एनएस विश्वनाथन
4.वायरल आचार्य
8.चीन ने उन्नत S-400 वायु रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, यह रक्षा प्रणाली किस देश से खरीदी गई है?
1.यूएसए
2.इज़राइल
3.कनाडा
4.रूस
9.डॉ.हमीदी कश्मीरी, किस भाषा के साहित्यकार थे?
1.हिंदी
2.कश्मीरी
3.उर्दू
4.नेपाली
10.आंध्र प्रदेश राज्य का अपना उच्च न्यायालय किस शहर में बनाया गया है?
1.विशाखापट्टनम
2.अमरावती
3.विजयवाड़ा
4.तिरुपति
11.यूएसए के येल विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर कप में जूनियर डिबेट चैम्पियनशिप जीतकर किसने इतिहास रचा है?
1.अनादि साईं विजयकरन
2.अनास्ताज़िजा स्टुपर
3.ईडन ब्लेयर
4.ओम साई प्रणीत
12.किस रेलवे डिवीजन ने USTAAD नामक रोबोट विकसित किया है?
1.ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर
2.मध्य रेलवे नागपुर
3.दक्षिण पश्चिम रेलवे हुबली
4.मध्य रेलवे मुंबई
1. 'ट्रेन 18’, भारत की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन बन गई है, इसने परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालन किया।यह किस ट्रेन की जगह लेगी?
ट्रेन 18, अब आधिकारिक रूप से भारत की सबसे तेज़ ट्रेन बन गई है, इसने परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालन किया। यह प्रीमियर शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी।
2. कुनो वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 'गुजरात के गिर से एशियाई शेरों के बहुप्रतीक्षित स्थानान्तरण' के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति द्वारा अंतिम शर्त के अनुपालन के रूप में कूनो वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया है.
3. किस देश ने चालू खाते के घाटे से निपटने के लिए अपने नागरिकों द्वारा भारत में खर्च की गयी राशि पर एक मासिक सीमा लगाई है?
नेपाल ने अपने नागरिकों द्वारा भारत में खर्च राशि पर एक मासिक सीमा लगाई। नेपाली नागरिक भारत में वस्तुओं और सेवाओं के लिए भुगतान करते समय हर महीने 1 लाख रुपये से अधिक खर्च नहीं कर पाएंगे।
4. केंद्रीय बैंक ने हाल ही में भुगतान की आदतों का पता लगाने के लिए 'SRPHi' शुरू किया है। 'SRPHi' का पूरा नाम क्या है?
भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई) चार महानगरों सहित छह शहरों में व्यक्तियों के भुगतान की आदतों का पता लगाएगा। इस उद्देश्य के लिए, केंद्रीय बैंक ने ‘सर्वे ऑन रिटेल पेमेंट हैबिट्स ऑफ इंडिविजुअल्स’ (SRPHi) शुरू किया है।
5. भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक पुरस्कार की स्थापना की है। उस पुरस्कार का नाम क्या है?
भारत सरकार ने ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कर’ की स्थापना की है। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता में दिया जाएगा।
6. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को ‘चैंपियंस ऑफ चेंज ’पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार किसके द्वारा दिया गया?
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को 26 दिसंबर 2018 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
7.भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्व गवर्नर बिमल जालान के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियामक द्वारा रखे जाने वाले रिजर्व का उचित स्तर क्या होना चाहिए। उस विशेषज्ञ समिति का प्रमुख कौन है?
भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्व गवर्नर बिमल जालान के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियामक द्वारा रखे जाने वाले रिजर्व का उचित स्तर क्या होना चाहिए।
8. चीन ने उन्नत S-400 वायु रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, यह रक्षा प्रणाली किस देश से खरीदी गई है?
चीन ने रूस से खरीदी गई उन्नत S-400 वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है जिसके लिए अमेरिका से प्रतिबंधों की धमकी संबंधी चिंताओं के बावजूद भारत ने हाल ही में हस्ताक्षर किए थे।
9. डॉ.हमीदी कश्मीरी, किस भाषा के साहित्यकार थे?
उर्दू भाषा, साहित्य और साहित्यिक आलोचना की दुनिया के सबसे बड़े साहित्यकार डॉ. हमीदी कश्मीरी का निधन हो गया है.
10. आंध्र प्रदेश राज्य का अपना उच्च न्यायालय किस शहर में बनाया गया है?
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 26 दिसंबर, 2018 को आंध्र प्रदेश के लिए एक अलग उच्च न्यायालय के गठन का आदेश जारी किया। नया उच्च न्यायालय 1 जनवरी, 2019 से अमरावती से काम करना शुरू करेगा।
11. यूएसए के येल विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर कप में जूनियर डिबेट चैम्पियनशिप जीतकर किसने इतिहास रचा है?
अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर कप में जूनियर साई विजयकरन ने जूनियर डिबेट चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है.
12. किस रेलवे डिवीजन ने USTAAD नामक रोबोट विकसित किया है?
सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन ने USTAAD (अंडरगीयर सर्विलांस थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड ड्रॉयड) नाम का एक रोबोट विकसित किया है