22 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
22 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
1. किस देश ने हमला करने वाले हथियारों पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है?
1. यूएसए
2. आयरलैंड
3. न्यूजीलैंड
4. जापान
2. eMulya को किस कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाएगा ?
1. इंटेंन फिनटेक
2. विनसॉफ्ट
3. ब्लोसोफ्ट
4. सनटेक
3. फिच रेटिंग के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि क्या होगी?
1. 7%
2. 6.8%
3. 6.5%
4. 6.2%
4. आईएमएफ के अनुसार किस देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है?
1. चीन
2. यूएसए
3. भारत
4. जापान
5. ‘मेंस प्लेयर ऑफ़ द इयर’ के लिए ‘सर रिचर्ड हेडली मेडल’ किसे मिला है?
1. केन विलियमसन
2. रोहित शर्मा
3. विराट कोहली
4. एबी डिविलियर्स
6. व्यास सम्मान 2018 से किसे सम्मान्नित किया गया है?
1. जानकी बल्लभ शास्त्री
2. लीलाधर जगूड़ी
3. राजेंद्र यादव
4. रीता गुप्ता
7. टेम्पलटन पुरस्कार 2019 किसने जीता है?
1. चुशिरो हयाशी
2. वेरा रुबिन
3. मार्सेलो ग्लीसर
4. रिकार्डो गियाकोनी
8. विश्व जल दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
1. 20 मार्च
2. 22 नवंबर
3. 22 मार्च
4. 5 जुलाई
9. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने लगभग 4 मिलियन किमी/घंटा की गति से अंतरिक्ष से आने वाले पल्सर की खोज की है?
1. नासा
2. इसरो
3. इसस
4. रोस्कोसम
10. मिजोरम विधानसभा ने कितने वर्षों के बाद शराबबंदी को वापस लाने के लिए एक विधेयक पारित किया है?
1. 5
2. 6
3. 7
4. 4
11. भारत की सबसे गहरी शाफ्ट गुफा ‘क्रेम उम लाडॉ’ की खोज किस राज्य में की गई है?
1. मणिपुर
2. मिजोरम
3. पंजाब
4. मेघालय
12. बिहार दिवस किस दिन मनाया जाता है?
1. 20 नवंबर
2. 11 मार्च
3. 22 मार्च
4. 10 जून
13. हाल ही में किस भारतीय अंग्रेजी शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है?
1. चड्डीज
2. टोपी
3. लुंगी
4. गमछा
1. किस देश ने हमला करने वाले हथियारों पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है?
न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च हत्याकाण्ड के बाद हमला करने वाले हथियारों पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें मस्जिद में 50 लोगों की हत्या कर दी गयी थी.
2. eMulya को किस कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाएगा ?
एक एआई और ब्लॉक चेन-आधारित सॉफ्टवेयर उत्पादों की फर्म, इंटेंन फिनटेक, एक इंटेलीजेंट ब्लॉक चेन ‘eMulya’ लॉन्च करेगी।
3. फिच रेटिंग के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि क्या होगी?
फिच रेटिंग्स ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटा दिया है, यह अर्थव्यवस्था में अपेक्षित गति से कमजोर होने पर अपने 7% के पिछले अनुमान से 6.8% हो गया है.
4. आईएमएफ के अनुसार किस देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है?
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
5. ‘मेंस प्लेयर ऑफ़ द इयर’ के लिए ‘सर रिचर्ड हेडली मेडल’ किसे मिला है?
कीवी के कप्तान केन विलियमसन को 21 मार्च 2019 को ‘मेंस प्लेयर ऑफ़ द इयर’ के लिए ‘सर रिचर्ड हेडली मेडल’ मिला।
6. व्यास सम्मान 2018 से किसे सम्मान्नित किया गया है?
हिंदी लेखक लीलाधर जगूड़ी को 2013 में प्रकाशित उनकी कविताओं के संग्रह "जितने लोग उतने प्रेम" के लिए व्यास सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया है.
7. टेम्पलटन पुरस्कार 2019 किसने जीता है?
ब्राजील के भौतिक विज्ञानी और खगोलविद मार्सेलो ग्लीसर को उनके कार्य के लिए विज्ञान और आध्यात्मिकता सम्मिश्रण के लिए 1.4 मिलियन $ के 2019 टेंपलटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
8. विश्व जल दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?
जल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
9. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने लगभग 4 मिलियन किमी/घंटा की गति से अंतरिक्ष से आने वाले पल्सर की खोज की है?
नासा ने लगभग 4 मिलियन किमी/घंटा की गति से अंतरिक्ष से आने वाले पल्सर की खोज की।
10. मिजोरम विधानसभा ने कितने वर्षों के बाद शराबबंदी को वापस लाने के लिए एक विधेयक पारित किया है?
मिजोरम विधानसभा ने चार साल बाद पूर्वोत्तर राज्य में शराबबंदी को वापस लाने के लिए एक विधेयक पारित किया।
11. भारत की सबसे गहरी शाफ्ट गुफा ‘क्रेम उम लाडॉ’ की खोज किस राज्य में की गई है?
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में भारत की सबसे गहरी शाफ्ट गुफा ‘क्रेम उम लाडॉ’ की खोज की गई है।
12. बिहार दिवस किस दिन मनाया जाता है?
बिहार दिवस या बिहार डे, 1912 में बिहार के बंगाल से अलग होने के उपलक्ष्य में हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है.
13. हाल ही में किस भारतीय अंग्रेजी शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है?
अंडरवियर के लिए भारतीय अंग्रेजी शब्द ‘चड्डीज’ को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) द्वारा अपने नवीनतम अपडेट में आधिकारिक अंग्रेजी शब्दों के रूप में मान्यता प्राप्त 650 नई प्रविष्टियों में शामिल किया है।