18th दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स क्विज़्
18th दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स क्विज़्
1.प्रत्येक आदिवासी जनजाति बाहुल प्रखंड के लिए ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ स्थापित किए जाएंगे उस प्रखंड में आदिवासी जनजातियों की न्यूनतम आबादी कितनी होनी चाहिए?
1.30,000
2.25,000
3.20,000
4.50,000
2.17 दिसंबर 2018 को, लोकसभा ने ‘ट्रांसजेंडर (अधिकारों के संरक्षण) विधेयक, 2016 को पारित किया, यह बिल किस वर्ष लोक सभा में पेश किया गया था?
1.2016
2.2015
3.2017
4.2018
3.मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने किस शहर में ‘संगीत कला संगम’ का उद्घाटन किया है?
1. पुणे
2. कोलकाता
3. नई दिल्ली
4. वाराणसी
4.बोको हरम आतंकवादी किस देश की सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं?
1. नाइजीरिया
2. पाकिस्तान
3. दक्षिण अफ्रीका
4. दक्षिण सूडान
5.क्रिकेट परिचालन के लिए मुंबई इंडियंस निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
1. गौतम गंभीर
2. जहीर खान
3. राहुल द्रविड़
4. कुमार संनकारा
6.76वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2018 का ‘सेसिल बी डीमिल’ पुरस्कार किसे मिला है?
1. जेफ ब्रिज
2. मेरिल स्ट्रीप
3. ओपरा विनफ्रे
4. इनमें से कोई नहीं
7.अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (आईएमडी) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
1. 8 दिसंबर
2. 10 दिसंबर
3. 14 दिसंबर
4. 18 दिसंबर
8.वैज्ञानिकों ने हमारे सौर मंडल में अब तक के सबसे दूरस्थ वस्तु की खोज की है, वैज्ञानिकों द्वारा इसे कौन सा उपनाम दिया गया है?
1. फारआउट
2. फारडिस्ट
3. लास्टआउट
4. फरटेस्ट
9.केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के पटना में गंगा नदी पर एक नया पुल के निर्माण को मंजूरी दे दिया है, इस पुल के लिए अनुमानित लागत क्या है?
1. 3,961 करोड़ रुपये
2. 4,961 करोड़ रुपये
3. 2,961 करोड़ रुपये
4. 5,000 करोड़ रुपये
10.’टाइमलेस लक्ष्मण’ पुस्तक निम्नलिखित में से किस व्यक्ति पर आधारित है?
1. आरके लक्ष्मण
2. लक्ष्मीकांत प्यारेल
3. वी. वी. एस. लक्ष्मण
4. लक्ष्मीपति बालाजी
11.‘पीरियड इंड ऑफ सेन्टेन्स’ क्या है?
1. वृत्तचित्र फिल्म
2. उपन्यास
3. आत्मकथा
4. दवा
1. प्रत्येक आदिवासी जनजाति बाहुल प्रखंड के लिए 'एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय' स्थापित किए जाएंगे उस प्रखंड में आदिवासी जनजातियों की न्यूनतम आबादी कितनी होनी चाहिए?
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCEA) ने आदिवासियों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। 50% से अधिक अनुसूचित जनजातियों की आबादी वाले और कम से कम 20,000 जनजातीय व्यक्तियों वाले हर ब्लॉक में स्कूल स्थापित किए जाएंगे।
2. 17 दिसंबर 2018 को, लोकसभा ने 'ट्रांसजेंडर (अधिकारों के संरक्षण) विधेयक, 2016 को पारित किया, यह बिल किस वर्ष लोक सभा में पेश किया गया था?
17 दिसंबर 2018 को, लोकसभा ने ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2016 को पारित किया। यह बिल 2016 में लोकसभा में पेश किया गया था।
3. मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने किस शहर में 'संगीत कला संगम' का उद्घाटन किया है?
मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'संगीत कला संगम' का उद्घाटन किया।
4. बोको हरम आतंकवादी किस देश की सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं?
नाइजीरियाई सेना ने अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र में यूनिसेफ ऑपरेशनों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। नाइजीरियाई सेना ने यूनिसेफ पर 'बोको हराम की सहायता' करने का आरोप लगाया।
5. क्रिकेट परिचालन के लिए मुंबई इंडियंस निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
18 दिसंबर 2018 को, मुंबई इंडियंस ने भारतीय भारतीय गेंदबाज जहीर खान को क्रिकेट परिचालन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया।
6. 76वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2018 का 'सेसिल बी डीमिल' पुरस्कार किसे मिला है?
76वे वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अनुभवी अभिनेता जेफ ब्रिजेस को ‘सेसिल बी डीमिल’ पुरस्कार मिलेगा।
7. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (आईएमडी) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 2018 वैश्विक स्तर पर मनाया गया
8. वैज्ञानिकों ने हमारे सौर मंडल में अब तक के सबसे दूरस्थ वस्तु की खोज की है, वैज्ञानिकों द्वारा इसे कौन सा उपनाम दिया गया है?
वैज्ञानिकों ने हमारे सौर मंडल में अब तक की सबसे दूरस्थ वस्तु की खोज की है। नई वस्तु को ‘2018 VG18’ का अस्थायी पदनाम और उपनाम ‘फ़ारआउट’ दिया गया था।
9. केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के पटना में गंगा नदी पर एक नया पुल के निर्माण को मंजूरी दे दिया है, इस पुल के लिए अनुमानित लागत क्या है?
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडल समिति (सी.सी.ई.ए) ने बिहार के पटना में गंगा नदी पर एक नया पुल बनाने की मंजूरी दी है। यह पुल 2,961 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की सहायता से सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाए जाने का प्रस्ताव है।
10. 'टाइमलेस लक्ष्मण’ पुस्तक निम्नलिखित में से किस व्यक्ति पर आधारित है?
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2018 को कॉफी टेबल बुक ‘टाइमलेस लक्ष्मण’ का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण पर आधारित है।
11. ‘पीरियड इंड ऑफ सेन्टेन्स’ क्या है?
‘पीरियड. एन्ड ऑफ़ सेंटेंस’ ने लघु विषय वृत्तचित्र श्रेणी में ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में स्थान बनाया है।