12 जनवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
12 जनवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
1. अटल टिंकरिंग लैब हैंडबुक – नई दिशाएँ, नए निर्माण, नया भारत किसके द्वारा जारी किया गया है?
1. अटल इनोवेशन मिशन
2. प्रधानमन्त्री आयुष्मान मिशन
3. आयुष्मान भारत मिशन
4. इनमें से कोई नहीं
2. केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल सहयोग प्लाजे का शुभारंभ किया गया है, यह सहयोग किस दो राष्ट्रों के बीच है?
1. भारत- नेपाल
2. भारत- जापान
3. भारत- चीन
4. भारत- सिंगापुर
3. कौन सा देश अफ्रीका कप 2019 की मेजबानी करेगा?
1. घाना
2. सोमालिया
3. बुरुंडी
4. मिस्र
4. एल्बी मोर्कल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। एल्बी मोर्कल किस देश से हैं?
1. दक्षिण अफ्रीका
2. ऑस्ट्रेलिया
3. इंग्लैंड
4. न्यूजीलैंड
5. किसने द्वारा नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के जनरल रैंक के मानद पद से सम्मानित किया गया है?
1. नरेंद्र मोदी
2. निर्मला सीतारमण
3. राम नाथ कोविंद
4. राजनाथ सिंह
6. आदि गोदरेज को ICSI लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित गया है। ICSI का पूरा नाम क्या है?
1. द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया
2. इंटरनेशनल कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया
3. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सोसायटी ऑफ इंडिया
4. इनमें से कोई नहीं
7. टीसीएस के अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
1. डैनियल ह्यूजेस कैलहन
2. शिव नादर
3. शिखर मल्होत्रा
4. रोशनी नादर मल्होत्रा
8. अशोक चावला ने निम्नलिखित में से किस संस्थान के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?
1. बी.एस.ई.
2. एन.एस.ई.
3. सेबी
4. नाबार्ड
9. भारत में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2019 का विषय क्या है?
1. युवा और राष्ट्र निर्माण
2. युवा और बाल उत्थान
3. युवा और महिला उत्थान
4. इनमें से कोई नहीं
10. ‘अमा घरे एलईडी’ योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?
1. बिहार
2. मणिपुर
3. ओडिशा
4. झारखंड
11. किस राज्य सरकार द्वारा यूरिया की कीमतों में 11% कम की गई है?
1. झारखंड
2. असम
3. उत्तर प्रदेश
4. पंजाब
1. अटल टिंकरिंग लैब हैंडबुक – नई दिशाएँ, नए निर्माण, नया भारत किसके द्वारा जारी किया गया है?
नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) ने 11 जनवरी 2019 को ‘अटल टिंकरिंग लैब हैंडबुक – नई दिशाएँ, नए निर्माण, नया भारत जारी किया।
2. केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल सहयोग प्लाजे का शुभारंभ किया गया है, यह सहयोग किस दो राष्ट्रों के बीच है?
केंद्र सरकार ने भारतीय आई.टी. कंपनियों और चीनी उद्यमों को ए.आई. सक्षम प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे के करीब लाने के लिए चीन-भारत डिजिटल सहयोग प्लाजा (SIDCOP) लॉन्च किया है।
3. कौन सा देश अफ्रीका कप 2019 की मेजबानी करेगा?
अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सी.ए.एफ) के अध्यक्ष अहमद अहमद के अनुसार, मिस्र 15 जून और 13 जुलाई 2019 के बीच होने वाले 2019 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस की मेजबानी करेगा।
4. एल्बी मोर्कल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। एल्बी मोर्कल किस देश से हैं?
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की.
5. किसने द्वारा नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के जनरल रैंक के मानद पद से सम्मानित किया गया है?
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के जनरल रैंक के मानद पद से सम्मानित किया।
6. आदि गोदरेज को ICSI लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित गया है। ICSI का पूरा नाम क्या है?
उद्योगपति और गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज को 10 जनवरी 2019 को ‘ट्रांसलेटिंग एक्सीलेंस इन कॉर्पोरेट गवर्नेंस इनटू रिएलिटी’ के लिए ICSI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी।
7. टीसीएस के अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत की सबसे बड़ी आई.टी. सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने डेनियल ह्यूज कैलहन को पांच वर्ष की अवधि के लिए अतिरिक्त एवं स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया।
8. अशोक चावला ने निम्नलिखित में से किस संस्थान के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?
अशोक चावला ने "हाल के कानूनी घटनाक्रमों के आलोक में" नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NSE) के अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया.
9. भारत में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2019 का विषय क्या है?
रामकृष्ण मिशन के अनुसार, वर्ष 2019 का विषय ‘युवा एवं राष्ट्र निर्माण’ (Youth and Nation Building) है।
10. 'अमा घरे एलईडी' योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?
ओडिशा सरकार ने 11 जनवरी 2019 को ‘अमा घरे LED’ योजना शुरू की।
11. किस राज्य सरकार द्वारा यूरिया की कीमतों में 11% कम की गई है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में यूरिया उर्वरक की कीमतों में 11% की कमी की है।