09 मार्च 2019 कर्रेंटअफेयर्स क्विज

Share this:

09 मार्च 2019 कर्रेंटअफेयर्स क्विज

1. सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ ने अयोध्या विवाद में मध्यस्थता के लिए कितने सदस्यों का पैनल नियुक्त किया है?
1. 4
2. 5
3. 3
4. 6

2. भारत ने चीन के किस शहर में तीसरा IT गलियारा का शुरुआत किया है?
1. ज़ुझाउ
2. डालियान
3. गुइयांग
4. बीजिंग

3. ब्रिटेन के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘एशियन वॉइस’ द्वारा किसे पॉलिटिशिन ऑफ द इयर चुना गया?
1. प्रीति पटेल
2. गैविन विलियमसन
3. मेयर सादिक खान
4. सरोज मोदी

4. मार्शल आइलैंड्स सरकार ने ‘SOV’ नाम की डिजिटल मुद्रा विकसित करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है?
1. नीमा
2. नासकॉम
3. बिटमेक्स
4. बिटमैन

5. स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत छोटे शहर का पुरस्कार किसने जीता है?
1. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद
2. जयपुर नगर निगम
3. बृहन्मुंबई नगर निगम
4. पुणे नगर निगम

6. वित्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
1. अजय नारायण झा
2. सुभाष चंद्र गर्ग
3. अरविंद सुब्रमण्यन
4. कौशिक बसु

7. रेल मंत्रालय ने एसएस श्रीनिवास को किस रेलवे जोन के ऑफिसर ऑफ स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में नियुक्त किया है?
1. दक्षिण मध्य रेलवे
2. साउथ कोस्ट रेलवे
3. पूर्वोत्तर रेलवे
4. पूर्व मध्य रेलवे

8. किस राज्य के ‘मरयूर गुड़’ को भौगोलिक संकेत टैग मिला है?
1. पंजाब
2. उत्तर प्रदेश
3. केरल
4. महाराष्ट्र

9. भारत सरकार किस दो राज्यों में मामलों के तेजी से निपटारे के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की 2 नई पीठों की स्थापना को मंजूरी दे दी है?
1. पंजाब
2. मध्य प्रदेश
3. आंध्र प्रदेश
4. (3) और (2)

10. सरकार कितने कैंसर रोधी दवाओं की कीमत 87% तक घटा दी है?
1. 360
2. 350
3. 390
4. 380

1. सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ ने अयोध्या विवाद में मध्यस्थता के लिए कितने सदस्यों का पैनल नियुक्त किया है?

Correct! Wrong!

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 8 मार्च 2019 को अयोध्या विवाद में मध्यस्थता हेतु 3 सदस्यीय पैनल नियुक्त किया।

2. भारत ने चीन के किस शहर में तीसरा IT गलियारा का शुरुआत किया है?

Correct! Wrong!

भारत ने चीन में अपने तीसरे सूचना प्रौद्योगिकी गलियारे की शुरुआत की, जो भारतीय और चीनी कंपनियों के बीच साझेदारी को सुगम बनाएगा। IT गलियारे को राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर एवं सेवा कंपनी संघ (नैसकॉम) और चीन के शुझोऊ शहर के जियांगसू प्रांत द्वारा विकसित किया गया था।

3. ब्रिटेन के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘एशियन वॉइस’ द्वारा किसे पॉलिटिशिन ऑफ द इयर चुना गया?

Correct! Wrong!

ब्रिटेन के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘एशियन वॉइस’ द्वारा आयोजित वार्षिक ‘पॉलिटिकल ऐंड पब्लिक लाइफ अवॉर्ड्स’ में लंदन के मेयर सादिक खान को ‘पॉलिटिशिन ऑफ द इयर’ चुना गया।

4. मार्शल आइलैंड्स सरकार ने 'SOV' नाम की डिजिटल मुद्रा विकसित करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है?

Correct! Wrong!

मार्शल आइलैंड्स इस साल ‘SOV’ नाम की डिजिटल मुद्रा लॉन्च करेगा। मार्शल आइलैंड्स की सरकार ने डिजिटल मुद्रा विकसित करने हेतु इज़राइल की कंपनी नीमा के साथ साझेदारी की है।

5. स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत छोटे शहर का पुरस्कार किसने जीता है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में स्वच्छ सुवर्धन-2019 पुरस्कार प्रदान किए। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र को सबसे स्वच्छ छोटे शहर का पुरस्कार मिला।

6. वित्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुभाष चन्द्र गर्ग की भारत के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में नियुक्ति की

7. रेल मंत्रालय ने एसएस श्रीनिवास को किस रेलवे जोन के ऑफिसर ऑफ स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में नियुक्त किया है?

Correct! Wrong!

रेल मंत्रालय ने 8 मार्च 2019 को एस.एस. श्रीनिवास को साउथ कोस्ट रेलवे का ऑफिसर ऑफ स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया।

8. किस राज्य के 'मरयूर गुड़’ को भौगोलिक संकेत टैग मिला है?

Correct! Wrong!

केरल के इडुक्की जिले के पारंपरिक और हस्तनिर्मित उत्पाद ‘मरयूर गुड़’ को केंद्र सरकार से भौगोलिक चिह्न (जीआई) टैग प्राप्त हुआ।

9. भारत सरकार किस दो राज्यों में मामलों के तेजी से निपटारे के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की 2 नई पीठों की स्थापना को मंजूरी दे दी है?

Correct! Wrong!

भारत सरकार ने मामलों के तेजी से निपटारे के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की 2 नई पीठों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। पीठ की स्थापना आंध्र प्रदेश के अमरावती और मध्य प्रदेश के इंदौर में की जाएगी।

10. सरकार कितने कैंसर रोधी दवाओं की कीमत 87% तक घटा दी है?

Correct! Wrong!

सरकार ने अधिकतम खुदरा मूल्य में 87 प्रतिशत तक की कमी के साथ 390 कैंसररोधी गैर-अनुसूचित दवाओं की सूची जारी की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *