04 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
04 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
1. पीएम नरेंद्र मोदी ने किसी भी माध्यम के परिवहन से यात्रा करने पर भुगतान करने के लिए एक स्मार्ट कार्ड जारी किया है। उस स्मार्ट कार्ड का नाम क्या है?
1. वन कार्ड वन नेशन
2. वन नेशन वन कार्ड
3. वन इंडिया वन कार्ड
4. सभी के लिए एक कार्ड
2. बजरंग पुनिया ने बुल्गारिया में स्वर्ण पदक जीता है। बजरंग पुनिया एक प्रसिद्ध ……है।
1. पहलवान
2. भारोत्तोलक
3. बॉक्सर
4. क्रिकेटर
3. किसे प्रथम भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
1. अभिनंदन वर्धमान
2. महावीर सिंह फोगट
3. पी वी सिंधु
4. सचिन तेंदुलकर
4. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का पहला अध्यक्ष कौन होगा?
1. सुधा यादव
2. कौशलेंद्र सिंह
3. भगवान लाल साहनी
4. शरद यादव
5. वियतनाम में भारत के नए राजदूत कौन होंगे?
1. प्रणय कुमार वर्मा
2. अनूप सिंह यादव
3. सुधा राठौर
4. एच के नारायण
6. विश्व वन्यजीव दिवस किस दिन मनाया जाता है?
1. 4 मार्च
2. 3 मार्च
3. 5 मार्च
4. 6 मार्च
7. CISF ने सिंगल-लाइन साइकिल परेड में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह परेड किस शहर में आयोजित की गई थी?
1. हुबली
2. पणजी
3. आगरा
4. नोएडा
8. सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने किस राज्य में 3-दिवसीय ‘मैनामाटी मैत्री अभ्यास 2019 ’में भाग लिया?
1. असम
2. मणिपुर
3. त्रिपुरा
4. नागालैंड
9. भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता जोरेस अल्फेरोव का निधन हो गया, वे किस देश के थे?
1. यूएसए
2. चीन
3. रूस
4. कनाडा
10. भारत मोहन अधिकारी का निधन हो गया है, वह किस देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री थे?
1. नेपाल
2. भूटान
3. तिब्बत
4. भारत
11. भारत ने किस देश की कंपनी के साथ 7.5 लाख AK-203 राइफल के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
1. यूएसए
2. इज़राइल
3. रूस
4. जापान
1. पीएम नरेंद्र मोदी ने किसी भी माध्यम के परिवहन से यात्रा करने पर भुगतान करने के लिए एक स्मार्ट कार्ड जारी किया है। उस स्मार्ट कार्ड का नाम क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मार्च 2019 को अहमदाबाद में ‘वन नेशन वन कार्ड’ लॉन्च किया। इसका उपयोग किसी भी माध्यम के परिवहन से यात्रा करने पर भुगतान करने के लिए किया जा सकता है।
2. बजरंग पुनिया ने बुल्गारिया में स्वर्ण पदक जीता है। बजरंग पुनिया एक प्रसिद्ध ……है।
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने बुल्गारिया में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। पुनिया ने फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन ओलिवर को 12-3 से मात दी।
3. किसे प्रथम भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
IAF विंग कमांडर, अभिनंदन वर्धमान अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासमिति द्वारा स्थापित ‘भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार’ के पहले प्राप्तकर्ता होंगे।
4. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का पहला अध्यक्ष कौन होगा?
बिहार के मुजफ्फरपुर के एक भाजपा नेता, भगवान लाल साहनी ने नवगठित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
5. वियतनाम में भारत के नए राजदूत कौन होंगे?
विदेश मंत्रालय ने प्रणय कुमार वर्मा को वियतनाम के समाजवादी गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया है.
6. विश्व वन्यजीव दिवस किस दिन मनाया जाता है?
दुनिया भर में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है और यह दुनिया भर के वन्य जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
7. CISF ने सिंगल-लाइन साइकिल परेड में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह परेड किस शहर में आयोजित की गई थी?
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अर्धसैनिक बल के 50 वर्षों के उपलक्ष्य में सिंगल-लाइन साइकिल परेड में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। केंद्रीय बल के कार्मिकों ने नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक लाइन में साइकिलों के बीच समान दूरी के साथ कुल 1,327 साइकिलें चलाईं।
8. सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने किस राज्य में 3-दिवसीय 'मैनमति मैत्री अभ्यास 2019 ’में भाग लिया?
सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने भारत और बांग्लादेश के बीच त्रिपुरा के अगरतला में 'कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मीजर्स’ के एक भाग के रूप में आयोजित 3 दिवसीय 'मैनमति मैत्री अभ्यास 2019’ में लिया.
9. भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता जोरेस अल्फेरोव का निधन हो गया, वे किस देश के थे?
रूसी भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता जोरेस अल्फेरोव (88 वर्षीय) का निधन हो गया।
10. भारत मोहन अधिकारी का निधन हो गया है, वह किस देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री थे?
नेपाल के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता, भरत मोहन अधिकारी (83 वर्षीय) का काठमांडू में निधन हो गया।
11. भारत ने किस देश की कंपनी के साथ 7.5 लाख AK-203 राइफल के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
भारत ने एक रूसी फर्म के साथ 7.5 लाख AK-203 राइफल, जोकि AK-47 राइफल के नवीनतम व्युत्पन्न हैं, के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।