28 मई 2019 कर्रेंट अफेयर्स
BIMSTEC नेताओं को मोदी के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया
- भारत ने 30 मई 2019 (गुरुवार) शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए BIMSTEC सदस्य राष्ट्रों के नेताओं को आमंत्रित किया।
- विदेश मंत्री (MEA) के अनुसार, शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष, सूरोनबे जीनबेकोव (किर्गिस्तान के राष्ट्रपति) और प्रवीण जुगनाथ (मॉरीशस प्रधानमंत्री) को भी निमंत्रण भेजा गया है।
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक समारोह में श्री मोदी और केंद्रीय मंत्री परिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
लोकपाल ने अपने ‘लोगो’ के लिए प्रतियोगिता शुरू की
- नव निर्मित भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने प्रतीक चिह्न (लोगो) और ध्येय वाक्य (मोटो) के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है।
- इसके लिए प्रविष्टियां मांगी गई हैं और इसके लिए 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है।
- ध्येय वाक्य (मोटो)/स्लोगन की भाषा हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी हो सकती है।
- प्रविष्टियों का मूल्यांकन चयन समिति द्वारा किया जाएगा जिसका गठन लोकपाल द्वारा किया जाएगा।
UN कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया भारत
फिएट, रेनॉल्ट के बीच $35 बिलियन के विलय की घोषणा
सौरभ चौधरी ने ISSF विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
- भारत के सौरभ चौधरी (17 वर्षीय) ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF निशानेबाजी विश्व कप में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जीता।
- श्री चौधरी ने फरवरी 2019 में नई दिल्ली निशानेबाजी विश्व कप में बनाए गए 245 अंकों के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार करते हुए3 अंक हासिल किए।
- चौधरी टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही जगह बना चुके हैं।
कलाकार नलिनी मालानी ने जोआन मीरो पुरस्कार जीता
- कलाकार नलिनी मालानी ने जोआन मीरो पुरस्कार का सातवां संस्करण जीता।
- मीरो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कला पुरस्कारों में से एक माना जाता है।
- प्राप्तकर्ता को 70,000-यूरो (78,000 डॉलर) नकद पुरस्कार राशि मिलती है।
- मालानी (वर्ष 1946 में कराची में जन्मीं) एक फिल्म, फोटोग्राफी, अधिष्ठापन, वीडियो आर्ट और प्रदर्शन कलाकार हैं।
राही सरनोबत ने वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता
एंटोन आदित्य सुबोवो को पुन: बैडमिंटन एशिया का अध्यक्ष चुना गया
- इंडोनेशिया के एंटोन आदित्य सुबोवो को अगले चार वर्षों के लिए पुन: बैडमिंटन एशिया का अध्यक्ष चुना गया।
- सात अन्य लोगों को बैडमिंटन एशिया के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
- भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हेमंत बिसवा सरमा को भी उपाध्यक्ष चुना गया है।
- बैडमिंटन एशिया को मालदीव से मूसा नाशीद के रूप में एक नए महासचिव भी मिला।
- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महासचिव के पदों के लिए कुल 40 देशों ने मतदान किया।
वी.डी. सावरकर की जयंती आज मनाई जा रही है
- स्वतंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर (लोकप्रिय नाम- वीर सावरकर) की जयंती आज मनाई जा रही है।
- सावरकर एक क्रांतिकारी थे जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
- इस अवसर पर, उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक समारोह आयोजित किया गया और प्रधान मंत्री ने वी.डी. सावरकर को श्रद्धांजलि दी।
IAF प्रमुख ने मिग -21 में 'मिसिंग मैन' फॉर्मेशन का नेतृत्व किया
- एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ (वायु सेना प्रमुख) ने कारगिल में ऑपरेशन सफेद सागर के दौरान मारे गए लोगों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में चार मिग -21 विमानों वाले ‘मिसिंग मैन’ फॉर्मेशन का नेतृत्व किया, इन विमानों ने पंजाब के भटिंडा में भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी।
- ‘मिसिंग मैन’ फॉर्मेशन एक हवाई सलामी है जो शहीद हुए कामरेड-इन-आर्म्स के सम्मान में दी जाती है।
- यह एक एयर फॉर्मेशन है, इस फॉर्मेशन में दो विमानों के बीच के अंतर को मिसिंग मैन के रूप में दर्शाया गया है।
- इसके बाद, एयर चीफ मार्शल ने कर्तव्य के मार्ग में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायु सैनिकों को सम्मानित करने के लिए भटिंडा में युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।
एक्शन कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता वीरू देवगन का निधन
- बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर, वीरू देवगन (77 वर्षीय) का मुंबई में निधन हो गया।
- श्री देवगन ने ‘फूल और कांटे’ (1991),) ‘मिस्टर इंडिया’ (1987), और ‘हिम्मतवाला’ (1983) जैसी अन्य फिल्मों सहित 80 से अधिक हिंदी फिल्मों के स्टंट और एक्शन दृश्यों में कार्य किया था।
- उन्होंने तीन फिल्मों में काम भी किया और ‘हिंदुस्तान की कसम’ (1999) में निर्देशक के रूप में काम किया।
Try out the quiz ?
1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए किस संगठन के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है?
भारत ने 30 मई 2019 (गुरुवार) शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए BIMSTEC सदस्य राष्ट्रों के नेताओं को आमंत्रित किया।
2. लोकपाल ने अपने लोगो और आदर्श वाक्य के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है। विजेता के लिए नकद पुरस्कार कितना है?
नव निर्मित भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने प्रतीक चिह्न (लोगो) और ध्येय वाक्य (मोटो) के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है। इसके लिए प्रविष्टियां मांगी गई हैं और इसके लिए 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है।
3. किस देश को UN-हैबिटेट असेंबली के कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया है?
भारत को पहली UN-हैबिटेट असेंबली के कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया है।
4. हाल ही में किन दो वाहन निर्माता कंपनीओ का आपस में विलय हुआ है?
फिएट क्राइसलर ने घोषणा की कि वह फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनॉल्ट के साथ $35 बिलियन के विलय को आगे बढ़ाएगी।
5. सौरभ चौधरी ने ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्वर्ण पदक जीता है। ISSF निशानेबाजी विश्व कप किस देश में आयोजित किया जा रहा है?
भारत के सौरभ चौधरी (17 वर्षीय) ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF निशानेबाजी विश्व कप में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जीता।
6. जोआन मीरो पुरस्कार का सातवां संस्करण किसने जीता है?
कलाकार नलिनी मालानी ने जोआन मीरो पुरस्कार का सातवां संस्करण जीता।
7. राही सरनोबत ने WC में स्वर्ण पदक जीता है। वह किस खेल से संबंधित है?
8. एंटोन आदित्य सुबोवो को अगले कितने वर्षों के लिए पुन: बैडमिंटन एशिया का अध्यक्ष चुना गया?
इंडोनेशिया के एंटोन आदित्य सुबोवो को अगले चार वर्षों के लिए पुन: बैडमिंटन एशिया का अध्यक्ष चुना गया।
9. आज वी डी सावरकर की जयंती मनाई गई है। वी डी सावरकर का पूरा नाम क्या है?
स्वतंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर (लोकप्रिय नाम- वीर सावरकर) की जयंती आज मनाई जा रही है।
10. किसने मिग -21 में 'मिसिंग मैन' फॉर्मेशन का नेतृत्व किया?
एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ (वायु सेना प्रमुख) ने कारगिल में ऑपरेशन सफेद सागर के दौरान मारे गए लोगों की वीरता और सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में चार मिग -21 विमानों वाले 'मिसिंग मैन' फॉर्मेशन का नेतृत्व किया, इन विमानों ने पंजाब के भटिंडा में भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी।
11. वीरू देवगन का निधन हो गया है। वह एक प्रसिद्ध........ था।
एक्शन कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता वीरू देवगन का निधन बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर, वीरू देवगन (77 वर्षीय) का मुंबई में निधन हो गया।