28 फरवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स
रेलवे ने रिक्त सीटें ऑनलाइन दिखाना प्रारंभ किया
- केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटें दिखाने और उनकी बुकिंग के लिए ‘ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया है।
- यह यात्रा के अनुभव को बढ़ाएगा और भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए अधिक पारदर्शिता लाएगा।
- यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस irctc.co.in पर ट्रेन के कोच और बर्थ की स्थिति को चित्रात्मक रूप में दर्शाएगा।
- टिकट प्रणाली में नई सुविधा एक गतिशील प्रणाली है जो ट्रेन के गंतव्य की ओर बढ़ने के साथ स्वयं को अपग्रेड करती रहेगी और यात्री बर्थ की समयोचित उपलब्धता देख सकेंगे।
- IRCTC शीघ्र ही, 30 किचन बेस जोड़ेगी और सभी किचन बेस में आमजनों के देखने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे।
जुएल ओराम ने सूक्ष्म वन उपज और वन धन योजना के मूल्य वर्धन संघटक के लिए MSP की शुरुआत की
- आज, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में सूक्ष्म वन उपज और वन धन योजना के मूल्य वर्धन संघटक के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की शुरुआत की है।
- अब, जनजातीय मंत्रालय ‘वन धन योजना’ को बढ़ा रहा है और इसे जनजातीय आबादी वाले आकांक्षी जिलों से लेकर कई चरणों में देश के सभी आदिवासी जिलों में विस्तारित कर रहा है।
- मंत्रालय ने सूक्ष्म वन उपज योजना के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के विस्तार को भी बढ़ाकर 50 सूक्ष्म वन उपज कर दिया।
- प्रत्येक वस्तु के मामले में MSP को 30% से 40% के बीच बढ़ा दिया गया है।
- सूक्ष्म वन उपज की खरीद हाट बाज़ारों में शुरू होगी, जहां आदिवासी राज्य सरकार की एजेंसियों और संबंधित जिलों के जिला कलेक्टरों की सुविधा के माध्यम से अपनी उपज लाते हैं।
रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे का एक नया जोन ‘दक्षिण तट रेलवे’ (SCoR) घोषित किया
- रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, दक्षिणी तट रेलवे (SCoR) भारतीय रेलवे का एक नया जोन होगा।
- देश के इस नए 18वें रेलवे जोन का मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगा।
- नए जोन में मौजूदा गुंटकल, गुंटूर और विजयवाड़ा डिवीजन शामिल होंगे जो वर्तमान में दक्षिण-मध्य रेलवे के अंतर्गत आते हैं।
- दक्षिण-मध्य रेलवे में अब हैदराबाद, सिकंदराबाद और नांदेड़ डिवीजन शामिल होंगे।
- रेलवे के आंतरिक आकलन के अनुसार, नए जोन के लिए अवसंरचना निर्माण की लागत 205 करोड़ रुपये से अधिक है।
ISSF विश्व कप: मनु, सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता
- भारतीय जोड़ी सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने नई दिल्ली में जारी ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
- उन्होंने कुल5 अंक प्राप्त करके पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया।
- रैनक्सिन जियांग और बोवेन झांग की चीनी जोड़ी ने7 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
- जबकि कांस्य पदक कोरियाई जोड़ी मिंजुंग किम और डेहुन पार्क को मिला जिन्होंने8 अंक हासिल किए।
- टूर्नामेंट ने 2020 टोक्यो खेल के लिए कोटे के 14 स्थानों की पेशकश की।
- भारत ISSF विश्व कप में हंगरी के साथ तीन स्वर्ण पदक हासिल करके संयुक्त रूप से शीर्ष पर है लेकिन केवल एक ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रहा।
नाटककार महेश एलकुंचवार को META लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
- प्रख्यात भारतीय नाटककार महेश एलकुंचवार को इस वर्ष के META लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- नाटककार को 14वें महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड (META) के विजेताओं के साथ 12 मार्च को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- एलकुंचवार समीक्षक प्रशंसित हैं और उन्हें नाटक की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ प्रयोग करने के लिए जाना जाता है और उन्हें भारतीय एवं मराठी रंगमंच के दृश्य में एक प्रतिभावान व्यक्ति माना जाता है।
NBT ने गोविंद प्रसाद शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) ने शिक्षाविद् और लेखक गोविंद प्रसाद शर्मा को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
- श्री शर्मा ने सरकारी पी.जी. कॉलेज, मध्य प्रदेश में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य किया है।
- शर्मा ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
- वह छह से अधिक अकादमिक पुस्तकों और कई शोध पत्रों के लेखक हैं और उन्होंने कुछ संग्रहित कार्यों को संपादित किया है।
आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है
- भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज (वर्ष 1928 में) के स्मरणोत्सव में भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस का उद्देश्य लोगों के बीच विज्ञान के महत्व और उसके अनुप्रयोगों के संदेश का प्रसार करना है।
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2019 का विषय “लोगों के लिए विज्ञान और विज्ञान के लिए लोग” (Science for the People and the People for Science) था।
- आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए वर्ष 2016, 2017 और 2018 के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किए।
- पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, प्राप्तकर्ताओं को 65 वर्ष की आयु तक 15,000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।
4जी/एलटीई और 5जी एनआर मॉडम्स के लिए भारत के प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप्स को जारी किया
- दूरसंचार सचिव अरूणा सुंदरराजन ने सेमिकंडक्टर कंपनी “सिग्नलचिप” द्वारा 4जी/एलटीई और 5जी एनआर मॉडम्स के लिए भारत के प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप्स को जारी किया। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की सुरक्षा विश्व में आज सर्वाधिक चिंता का विषय है और भारत आंकड़ों के संदर्भ में तब तक सुरक्षित नहीं रह सकता, जब तक वह स्वयं की चिप्स का निर्माण न कर ले। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल 8 कंपनियां और कुछ ही देश सेमिकंडक्टर चिप्स का निर्माण कर सकते हैं और ऐसे में स्वदेशी तकनीक से निर्मित चिप का जारी होना सही मायने में विश्व के लिए मेक इन इंडिया है।
‘SHREYAS’ पोर्टल लॉन्च, जाने क्यों है खास
- मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 27 फरवरी को SHREYAS योजना शुरू की, ताकि नए स्नातकों को उद्योग-विशिष्ट प्रशिक्षुता के अवसर प्रदान किए जा सकें।
- SHREYAS – Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship and Skills
- यह पहल स्नातकों को उद्योग के विशेषज्ञों से सीधे अपने कौशल को चमकाने में मदद करेगी और अपनी युवा आबादी को रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से भारत को उनके करीब ला सकती है।
असम के मुख्यमंत्री ने PRANAM आयोग का उद्घाटन किया
- असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के कर्मचारियों के लिए ‘Parents Responsibility and Norms for Accountability and Monitoring’ (PRANAM) आयोग का उद्घाटन किया।
- PRANAM विधेयक राज्य सरकार की ओर से एक प्रयास है जो बूढ़े माता-पिता और दिव्यांग भाई-बहनों को उनकी जरूरत के समय सुरक्षा प्रदान करता है और उन्हें वित्तीय सुरक्षा देता है।
- यह राज्य सरकार के 4 लाख कर्मचारियों के 8 लाख माता-पिता को लाभान्वित करेगा।
- PRANAM विधेयक राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अपने माता-पिता और उन अविवाहित दिव्यांग भाई-बहनों की देखभाल को अनिवार्य बनाता है जिनके पास अपनी आय का कोई स्रोत नहीं है।
18 साल के होने पर 'आधार' रद्द कर सकेंगे बच्चे, कैबिनेट ने दी अध्यादेश को मंज़ूरी
थावरचंद गेहलोत ने बधिर लोगों के लिए आईएसएल शब्दकोश के दूसरे संस्करण को लांच किया
- केन्द्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने 28 फरवरी को बधिर लोगों के लिए आईएसएल शब्दकोश के दूसरे संस्करण को लांच किया। इस शब्दकोश को इंडियन साईन लेंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आईएसएलआरटीसी) ने तैयार किया है, जो सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन शक्तिकरण विभाग के अंतर्गत कार्य करता है।
- 3000 शब्दों वाले पहले संस्करण को 23 मार्च, 2018 को लांच किया गया था। शब्दकोश में शिक्षा, कानून, चिकित्सा, तकनीक आदि विषयों के 6000 शब्द हैं इस अवसर पर गेहलोत ने शब्दकोश प्रकाशन के लिए आईएसएलआरटीसी के प्रयासों की सराहना की।
Try out the quiz ?
1. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटें दिखाने और उनकी बुकिंग के लिए नई प्रणाली शुरू की है, उस प्रणाली का नाम क्या है?
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटें दिखाने और उनकी बुकिंग के लिए 'ऑनलाइन प्लेटफॉर्म' लॉन्च किया है।
2. किसने सूक्ष्म वन उपज और वन धन योजना के मूल्य वर्धन संघटक के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की शुरुआत की है?
आज, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में सूक्ष्म वन उपज और वन धन योजना के मूल्य वर्धन संघटक के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की शुरुआत की है।
3. दक्षिण तट रेलवे, भारतीय रेलवे का एक नया ज़ोन होगा। इस नए रेलवे जोन का मुख्यालय कहाँ होगा?
रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, दक्षिणी तट रेलवे (SCoR) भारतीय रेलवे का एक नया जोन होगा। देश के इस नए 18वें रेलवे जोन का मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगा।
4. प्रकाश जावड़ेकर ने 'नए स्नातक उद्योग-विशिष्ट प्रशिक्षु' के लिए SHREYAS योजना शुरू की है। SHREYAS का पूरा नाम क्या है?
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 27 फरवरी को SHREYAS योजना शुरू की, ताकि नए स्नातकों को उद्योग-विशिष्ट प्रशिक्षुता के अवसर प्रदान किए जा सकें। SHREYAS - Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship and Skills
5. भारतीय जोड़ी सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने नई दिल्ली में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित टीम शूटिंग स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?
भारतीय जोड़ी सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने नई दिल्ली में जारी ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
6. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) ने शिक्षाविद् और लेखक गोविंद प्रसाद शर्मा को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
7. इस वर्ष का META लाइफटाइम अचीमेंवट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
प्रख्यात भारतीय नाटककार महेश एलकुंचवार को इस वर्ष के META लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
8. भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2019 का विषय क्या था?
भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज (वर्ष 1928 में) के स्मरणोत्सव में भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2019 का विषय "लोगों के लिए विज्ञान और विज्ञान के लिए लोग" (Science for the People and the People for Science) था।
9. किस कंपनी द्वारा 4G/LTE और 5G NR MODEMs के लिए प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप्स को जारी किया गया?
दूरसंचार सचिव अरूणा सुंदरराजन ने सेमिकंडक्टर कंपनी “सिग्नलचिप” द्वारा 4जी/एलटीई और 5जी एनआर मॉडम्स के लिए भारत के प्रथम स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमिकंडक्टर चिप्स को जारी किया।
10. किस राज्य ने बूढ़े माता-पिता और दिव्यांग भाई-बहन को उनकी जरूरत के समय सुरक्षा के लिए PRANAM आयोग का उद्घाटन किया है?
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के कर्मचारियों के लिए ‘Parents Responsibility and Norms for Accountability and Monitoring’ (PRANAM) आयोग का उद्घाटन किया।
11. भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) शब्दकोश का दूसरा संस्करण किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने 28 फरवरी को बधिर लोगों के लिए आईएसएल शब्दकोश के दूसरे संस्करण को लांच किया।
12. मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है जिसके तहत बच्चों को किस आयु प्राप्त करने पर आधार रद्द करने करने का अनुमति देता है?
केंद्रीय कैबिनेट ने 18 वर्ष की उम्र होने पर बच्चों को 'आधार' रद्द करने का अधिकार देने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है।