27 दिसंबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स
‘ट्रेन 18’ अब भारत की सबसे तेज ट्रेन
- ट्रेन 18, अब आधिकारिक रूप से भारत की सबसे तेज़ ट्रेन बन गई है, इसने परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालन किया।
- ट्रेन का पहला परीक्षण बरेली-मुरादाबाद रेलवे खंड पर किया गया।
- ट्रेन 18 भारत की पहली स्वदेशी रूप से निर्मित इंजन-रहित ट्रेन है।
- इसे चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा बनाया गया।
- यह प्रीमियर शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी।
मध्य प्रदेश ने कुनो को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया
- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने ‘गुजरात के गिर से एशियाई शेरों के बहुप्रतीक्षित स्थानान्तरण’ के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति द्वारा अंतिम शर्त के अनुपालन के रूप में कूनो वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया है.
- गुजरात के गिर से कुनो तक शेरों के स्थानान्तरण के लिए मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है. यह 750 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है.
नेपाल ने अपने नागरिकों का खर्च सीमित किया
- नेपाल ने अपने नागरिकों द्वारा भारत में खर्च राशि पर एक मासिक सीमा लगाई।
- नेपाली नागरिक भारत में वस्तुओं और सेवाओं के लिए भुगतान करते समय हर महीने 1 लाख रुपये से अधिक खर्च नहीं कर पाएंगे।
- यह नीति नेपाली बैंकों के प्रीपेड, क्रेडिट और डेबिट कार्डों पर लागू है।
- नेपाल के चालू खाते के घाटे से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया।
आर.बी.आई ने 6 शहरों में खुदरा भुगतान की आदतों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरु किया
- भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई) चार महानगरों सहित छह शहरों में व्यक्तियों के भुगतान की आदतों का पता लगाएगा।
- इस उद्देश्य के लिए, केंद्रीय बैंक ने ‘सर्वे ऑन रिटेल पेमेंट हैबिट्स ऑफ इंडिविजुअल्स’ (SRPHi) शुरू किया है।
- सर्वेक्षण में छह शहरों – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और गुवाहाटी के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के 6,000 लोगों की राय शामिल की जाएगी।
- आर.बी.आई ने कहा “सर्वे में व्यक्तियों की भुगतान की आदतों पर उनकी गुणात्मक प्रतिक्रियाएं मांगी गई हैं”।
- प्राप्त निष्कर्ष डिजिटल भुगतान उत्पादों की जागरूकता और उपयोग की आदतों के बारे में कुछ विचार प्रदान कर सकते हैं।
सरकार ने ‘आपदा प्रबन्धन पुरस्कर’ की स्थापना की
- भारत सरकार ने ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कर’ की स्थापना की है।
- यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता में दिया जाएगा।
- यदि पुरस्कार प्राप्तकर्ता संस्थान है, तो उसे 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- यदि पुरस्कार प्राप्तकर्ता व्यक्ति है, तो उसे 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
मणिपुर के CM को चैंपियंस ऑफ चेंज पुरस्कार दिया गया
- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को 26 दिसंबर 2018 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उन्हें पूर्वोत्तर राज्य में शासन में परिवर्तन लाने के लिए उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया था।
- इस पुरस्कार के चयन निर्णायक मंडल का नेतृत्व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्ण और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश सुधा मिश्रा ने किया था।
बिमल जालान इकोनॉमिक कैपिटल फ्रेमवर्क पर विशेषज्ञ समिति के प्रमुख होंगे
- भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्व गवर्नर बिमल जालान के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियामक द्वारा रखे जाने वाले रिजर्व का उचित स्तर क्या होना चाहिए।
- छह सदस्यीय समिति में आर.बी.आई के पूर्व डिप्टी गवर्नर राकेश मोहन इसके उपाध्यक्ष के रूप में और आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग, आर.बी.आई केंद्रीय बोर्ड के सदस्य भारत दोशी और सुधीर मांकड़ और डिप्टी गवर्नर एन.एस. विश्वनाथन शामिल हैं।
- यह “विभिन्न प्रावधानों, रिजर्व और बफर्स की आवश्यकता और प्रमाणिकता” की समीक्षा करेगी जो आर.बी.आई ने आकस्मिक उद्देश्यों के लिए बनाए रखे हैं और यथोचित स्तर के जोखिम प्रावधान का सुझाव देगी।
- समिति अपनी पहली बैठक की तारीख से 90 दिनों की अवधि के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
चीन ने रूस की S-400 मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया
- चीन ने रूस से खरीदी गई उन्नत S-400 वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है जिसके लिए अमेरिका से प्रतिबंधों की धमकी संबंधी चिंताओं के बावजूद भारत ने हाल ही में हस्ताक्षर किए थे।
- S-400 को रूस की सबसे उन्नत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली के रूप में जाना जाता है।
- घातक मिसाइल प्रणाली की खरीद के लिए वर्ष 2014 में रूस के साथ सरकारी सौदा करने वाला चीन पहला विदेशी खरीदार था।
आंध्र प्रदेश को राजधानी अमरावती में अपना उच्च न्यायालय मिला
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 26 दिसंबर, 2018 को आंध्र प्रदेश के लिए एक अलग उच्च न्यायालय के गठन का आदेश जारी किया।
- नया उच्च न्यायालय 1 जनवरी, 2019 से अमरावती से काम करना शुरू करेगा।
- नए उच्च न्यायालय के निर्माण के साथ, देश में अब 25 उच्च न्यायालय होंगे।
- कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन नए उच्च न्यायालय के प्रमुख होंगे।
- इसमें मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 15 अन्य न्यायाधीश होंगे।
आदि साईं विजयकरन ने 'द डिबेटर इन द वर्ल्ड' का ख़िताब जीता
- अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर कप में जूनियर साई विजयकरन ने जूनियर डिबेट चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है.
- कप के लिए विषय ‘An Entangled World: diplomacy, human relationships, the science of memory, and literature, art’ था.
- यह पहली बार है जब भारत के किसी व्यक्ति ने प्रतिष्ठित खिताब जीता है.
रेलवे ने AI-संचालित रोबोट विकसित किया
- सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन ने USTAAD (अंडरगीयर सर्विलांस थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड ड्रॉयड) नाम का एक रोबोट विकसित किया है
- यह गाड़ियों के निचले गीयर की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करेगा और उन्हें मरम्मत और रखरखाव के लिए इंजीनियरों को भेजेगा।
- इस रोबोट के उपयोग से ग़लतियों और व्यक्तियों द्वारा अनदेखी की गई किसी भी कमी को समाप्त किया जा सकता है।
Try out the quiz ?
1. 'ट्रेन 18’, भारत की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन बन गई है, इसने परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालन किया।यह किस ट्रेन की जगह लेगी?
ट्रेन 18, अब आधिकारिक रूप से भारत की सबसे तेज़ ट्रेन बन गई है, इसने परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालन किया। यह प्रीमियर शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी।
2. कुनो वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 'गुजरात के गिर से एशियाई शेरों के बहुप्रतीक्षित स्थानान्तरण' के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति द्वारा अंतिम शर्त के अनुपालन के रूप में कूनो वन्यजीव अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया है.
3. किस देश ने चालू खाते के घाटे से निपटने के लिए अपने नागरिकों द्वारा भारत में खर्च की गयी राशि पर एक मासिक सीमा लगाई है?
नेपाल ने अपने नागरिकों द्वारा भारत में खर्च राशि पर एक मासिक सीमा लगाई। नेपाली नागरिक भारत में वस्तुओं और सेवाओं के लिए भुगतान करते समय हर महीने 1 लाख रुपये से अधिक खर्च नहीं कर पाएंगे।
4. केंद्रीय बैंक ने हाल ही में भुगतान की आदतों का पता लगाने के लिए 'SRPHi' शुरू किया है। 'SRPHi' का पूरा नाम क्या है?
भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई) चार महानगरों सहित छह शहरों में व्यक्तियों के भुगतान की आदतों का पता लगाएगा। इस उद्देश्य के लिए, केंद्रीय बैंक ने ‘सर्वे ऑन रिटेल पेमेंट हैबिट्स ऑफ इंडिविजुअल्स’ (SRPHi) शुरू किया है।
5. भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक पुरस्कार की स्थापना की है। उस पुरस्कार का नाम क्या है?
भारत सरकार ने ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कर’ की स्थापना की है। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता में दिया जाएगा।
6. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को ‘चैंपियंस ऑफ चेंज ’पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार किसके द्वारा दिया गया?
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को 26 दिसंबर 2018 को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
7.भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्व गवर्नर बिमल जालान के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियामक द्वारा रखे जाने वाले रिजर्व का उचित स्तर क्या होना चाहिए। उस विशेषज्ञ समिति का प्रमुख कौन है?
भारतीय रिजर्व बैंक ने पूर्व गवर्नर बिमल जालान के तहत एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियामक द्वारा रखे जाने वाले रिजर्व का उचित स्तर क्या होना चाहिए।
8. चीन ने उन्नत S-400 वायु रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, यह रक्षा प्रणाली किस देश से खरीदी गई है?
चीन ने रूस से खरीदी गई उन्नत S-400 वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है जिसके लिए अमेरिका से प्रतिबंधों की धमकी संबंधी चिंताओं के बावजूद भारत ने हाल ही में हस्ताक्षर किए थे।
9. डॉ.हमीदी कश्मीरी, किस भाषा के साहित्यकार थे?
उर्दू भाषा, साहित्य और साहित्यिक आलोचना की दुनिया के सबसे बड़े साहित्यकार डॉ. हमीदी कश्मीरी का निधन हो गया है.
10. आंध्र प्रदेश राज्य का अपना उच्च न्यायालय किस शहर में बनाया गया है?
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 26 दिसंबर, 2018 को आंध्र प्रदेश के लिए एक अलग उच्च न्यायालय के गठन का आदेश जारी किया। नया उच्च न्यायालय 1 जनवरी, 2019 से अमरावती से काम करना शुरू करेगा।
11. यूएसए के येल विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर कप में जूनियर डिबेट चैम्पियनशिप जीतकर किसने इतिहास रचा है?
अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड स्कॉलर कप में जूनियर साई विजयकरन ने जूनियर डिबेट चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है.
12. किस रेलवे डिवीजन ने USTAAD नामक रोबोट विकसित किया है?
सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन ने USTAAD (अंडरगीयर सर्विलांस थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड ड्रॉयड) नाम का एक रोबोट विकसित किया है