25 जनवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स

Share this news :

दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामफोसा 2019 गणतंत्र दिवस परेड के मुख्‍य अतिथि होंगे

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामफोसा गणतंत्र दिवस परेड 2019 के मुख्य अतिथि होंगे।
  • समारोह की मनोहरता के अवसर पर, दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामफोसा प्रथम महिला डॉ. सेपो मोत्‍सेपे और नौ मंत्रियों, उच्च अधिकारियों और एक 50-सदस्यीय व्यापार दल सहित उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा करेंगे।
  • राष्‍ट्रपति के रूप में यह रामफोसा का पहला भारत दौरा होगा।
  • वह परेड में मुख्य अतिथि के रूप में नेल्सन मंडेला के बाद दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्‍ट्रपति हैं।

CSC के माध्यम से ई-कोर्ट सेवाओं का शुभारंभ

  • न्याय विभाग, कानून और न्याय मंत्रालय, ने 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से मुकदमेबाजों को ई-कोर्ट सेवाएं देने का फैसला किया है।
  • CSC के माध्यम से वितरित ई-कोर्ट संबंधित सेवाओं के लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • ई-कोर्ट का उद्देश्य जनता तक अदालत की कुशल और समयबद्ध पहुंच प्रदान करना है।

सुल्तान अब्दुल्ला मलेशिया के राजा के रूप में नामित

  • जनवरी 2019 में सुल्तान मुहम्मद V के पदत्याग के बाद सुल्तान अब्दुल्ला को 24 जनवरी 2019 को मलेशिया के नए राजा के रूप में चुना गया।
  • वह मलेशिया राज्य पहंग के शासक हैं।
  • उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
  • वह एशियाई हॉकी महासंघ के वर्तमान अध्यक्ष और फीफा, विश्व फुटबॉल निकाय के एक परिषद सदस्य हैं।

जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्‍यास लिया

  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने सन्‍यास की घोषणा की है।
  • बोथा की ऑस्ट्रेलियाई ट्वेंटी-20 लीग टीम, होबार्ट हरिकेंस ने इस खबर की घोषणा की।
  • वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता प्राप्‍त करने वाले 36 वर्षीय बोथा, सिडनी सिक्सर्स के नौ विकेट के नुकसान के दौरान एक भी विकेट लेने में असफल रहे।
  • बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के ओर से वर्ष 2005 से 2012 तक पांच टेस्ट मैच, 78 एक दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय और 40 टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय मैच खेले।
  • बोथा ने 10 एकदिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्‍तानी की और वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद टीम को नंबर 1 के स्‍थान तक पहुंचाया।

पार्थसारथी मुखर्जी अगले दो वर्ष के लिए लक्ष्‍मी विलास बैंक के प्रमुख होंगे

  • निजी क्षेत्र के ऋणदाता लक्ष्मी विलास बैंक ने पार्थसारथी मुखर्जी को अपना प्रबंध निदेशक नियुक्‍त किया है।
  • वह 25 जनवरी से अगले दो वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने उनकी पुनर्नियुक्‍ति को मंजूरी दी।
  • मुखर्जी ने 25 जनवरी, 2016 को तीन वर्ष के लिए बैंक में पदभार ग्रहण किया था और बुरे ऋणों द्वारा मुनाफे को प्रभावित करने से पहले वे प्रारंभ में सकारात्मक बदलाव लाए थे।

कार्थ्यनि सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त

  • कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग ने 96 वर्षीय कार्थ्यनि अम्मा को 22 जनवरी 2019 को अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया।
  • उन्होंने नवंबर 2018 में केरल सरकार द्वारा आयोजित ‘अक्षरलक्ष्म्’ साक्षरता परीक्षा में पहली रैंक हासिल की थी।
  • कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग कनाडा की एक संस्था है जो राष्ट्रमंडल देशों में शिक्षा के प्रचार के लिए काम करती है।

रॉनजॉय दत्ता इंडिगो के नए CEO नामित

  • इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, जो कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो का मालिक है और इसे संचालित करता है, ने 24 जनवरी 2019 को रॉनजॉय दत्ता को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।
  • वह दिसंबर 2018 में प्रमुख सलाहकार के रूप में इंडिगो एयरलाइंस में शामिल हुए।
  • वह यूनाइटेड एयरलाइंस के अध्यक्ष थे।
  • इंडिगो एयरलाइंस ने एम. दामोदरन को एक स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक और बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया।

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में मनाया गया

  • आज पूरे भारत देश में राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है।
  • इस वर्ष, भारत राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस का 9वां संस्करण मना रहा है।
  • राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है।
  • भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गई थी। इसलिए, वर्ष 2011 से, इस दिन राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
  • यह‍ दिवस विशेष रूप से युवा मतदाताओं को मतदान और राजनीतिक प्रतिक्रिया के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
  • आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए ‘कोई भी मतदाता पीछे न छूटे’ (No Voter to be Left Behind) को राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस का विषय चुना गया है।

सरकार द्वारा प्रौद्योगिकी मिशन केंद्र शुरू किया गया

  • केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने 25 जनवरी 2019 को IIT मद्रास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा तीन महत्वपूर्ण केंद्र स्थापित किए।
  • पहला ‘DST –IITM सोलर एनर्जी हारनेसिंग सेंटर’ है।
  • दूसरा केंद्र ‘DST –IITM वॉटर IC फॉर SUTRAM ऑफ ईज़ी वॉटर’ है।
  • तीसरा केंद्र ‘द टेस्‍ट बेड ऑन सोलर थर्मल डिसेलिनेशन सोल्‍यूशन्‍स’ है।

हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्‍णा सोबती का निधन

  • हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं।
  • फरवरी, 1925 में गुजरात- पंजाब, जो अब पाकिस्तान का एक प्रांत है, में जन्मीं सोबती ने काव्‍य रचनाएं शुरू कीं और फिर उन्होंने कथा साहित्य लिखे, जिसमें उन्हें कई पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • सोबती को भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए वर्ष 1980 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और वर्ष 2017 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • सोबती को वर्ष 1981 में शिरोमणि पुरस्कार और वर्ष 1982 में हिंदी अकादमी पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

सरकार ने JSS के लिए नए मानदंड शुरू किए

  • ​भारत सरकार ने 24 जनवरी 2019 को जन शिक्षण संस्थानों (JSS) के लिए नए दिशानिर्देशों का अनावरण किया।
  • नए मानदंडों से एक जिले में पारंपरिक कौशल को पहचानने और बढ़ावा देने में मदद की उम्मीद है।
  • यह राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण में भी मदद करेगा।
  • JSS कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

Try out the quiz ?

1. गणतंत्र दिवस परेड 2019 में मुख्य अतिथि कौन होंगे?

Correct! Wrong!

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा गणतंत्र दिवस परेड 2019 के मुख्य अतिथि होंगे।

2. ई-कोर्ट का उद्देश्य जनता तक अदालत की कुशल और समयबद्ध पहुंच प्रदान करना है। ई-कोर्ट संबंधित सेवाओं को किसके माध्यम से वितरित किया जाता है?

Correct! Wrong!

न्याय विभाग, कानून और न्याय मंत्रालय, ने 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से मुकदमेबाजों को ई-कोर्ट सेवाएं देने का फैसला किया है।

3. मलेशिया के नए राजा के रूप में किसे चुना गया है?

Correct! Wrong!

जनवरी 2019 में सुल्तान मुहम्मद V के पदत्याग के बाद सुल्तान अब्दुल्ला को 24 जनवरी 2019 को मलेशिया के नए राजा के रूप में चुना गया।

4. जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने सन्यास की घोषणा की है। वह किस देश से हैं?

Correct! Wrong!

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने सन्यास की घोषणा की है।

5. पार्थसारथी मुखर्जी को किस बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में दोबारा नियुक्ति किया गया है?

Correct! Wrong!

निजी क्षेत्र के ऋणदाता लक्ष्मी विलास बैंक ने पार्थसारथी मुखर्जी को अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

6. कॉमनवेल्थ ऑफ़ लर्निंग ने सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया है?

Correct! Wrong!

कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग ने 96 वर्षीय कार्थ्यनि अम्मा को 22 जनवरी 2019 को अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया।

7. रोनजोय दत्ता को किस एयरलाइंस के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नामित किया गया है?

Correct! Wrong!

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड, जो कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो का मालिक है और इसे संचालित करता है, ने 24 जनवरी 2019 को रॉनजॉय दत्ता को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।

8. देश में किस दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है।

9. किसके द्वारा प्रौद्योगिकी मिशन केंद्र का शुभारंभ किया गया है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने 25 जनवरी 2019 को IIT मद्रास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा तीन महत्वपूर्ण केंद्र स्थापित किए।

10. 'गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान’ किस दिग्गज हिंदी लेखक की आत्मकथात्मक उपन्यास है, जिसका निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। 'गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान’ आत्मकथात्मक उपन्यास का लेखिका कृष्णा सोबती है।

11. सरकार ने जन शिक्षण संस्थानों (JSS) के लिए नए मानदंड शुरू किए हैं। जन शिक्षण संस्थान किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?

Correct! Wrong!

भारत सरकार ने 24 जनवरी 2019 को जन शिक्षण संस्थानों (JSS) के लिए नए दिशानिर्देशों का अनावरण किया। JSS कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

Share this news :

Leave a Reply

Your email address will not be published.