25 अक्टूबर 2018 करंट अफेयर्स

Share this news :

कार्यस्‍थलों पर महिलाओं हेतु सुरक्षा कानूनों को मजबूत बनाने के लिए जी.ओ.एम का गठन किया गया

  • केंद्र सरकार ने कार्यस्थलों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने और उससे निपटने की दृष्‍टि से कानूनी और संस्थागत तंत्र को मजबूत करने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्‍टर्स (जी.ओ.एम) का गठन किया है।
  • राजनाथ सिंह (केंद्रीय गृह मंत्री) की अध्‍यक्षता में चार सदस्यीय जी.ओ.एम कार्यालयों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए मौजूदा प्रावधानों की जांच करेगी।
  • जी.ओ.एम के अन्य सदस्य नितिन गडकरी (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री), निर्मला सीतारमण (रक्षा मंत्री) और मेनका संजय गांधी (महिला एवं बाल विकास मंत्री) हैं।

भारत मोबाइल कांग्रेस 2018 का नई दिल्‍ली में शुभारंभ

  • भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2018 (दूसरा संस्करण) का नई दिल्ली की एयरोसिटी में शुभारंभ हुआ।
  • इस डिजिटल फोरम का आयोजन सी.ओ.ए.आई द्वारा किया जाता है और इसमें नई प्रौद्योगिकी, मुद्दों, नीति दिशानिर्देशों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए उद्योग भागीदार, ओ.ई.एम, सेवा प्रदाता, नीति निर्माता और विशेषज्ञ भाग लेते हैं।
  • इस वर्ष का विषय “New Digital Horizons Connect, Create, Innovate” है।

पी.एन.बी मेटलाइफ ने ए.आई संचालित ग्राहक सेवा ऐप ‘खुशी’ लॉन्‍च किया

  • पी.एन.बी मेटलाइफ ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित ग्राहक सेवा ऐप ‘खुशी’ लॉन्‍च किया है।
  • ऐप को एक ऐसा केंद्र बनाने के लिए तैयार किया गया है, जो किसी भी समय, कहीं भी बीमा संबंधित जानकारी जैसे पॉलिसी की विशेषता, देय प्रीमियम विवरण प्रदान करने के अलावा फंड मूल्य और पोर्टफोलियो विवरण प्रदान करता है।
  • खुशी ऐप में ग्राहक के प्रयोजन को समझने और उसके अनुरूप प्रतिक्रिया प्रदान करने की क्षमता है।
  • इससे पहले वर्ष 2016 में, पी.एन.बी मेटलाइफ ने ‘conVRse’, एक वर्चुअल रियलिटी (वी.आर) सर्विस प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ‘eBranch’, एक पेपरलेस डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था जो सूचना के वास्तविक समय में हस्तांतरण को सक्षम बनाता था।

दुनिया की सबसे बड़ी सहकारिता कंपनी बनी इफको

  • ‘वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनीटर’ 2018 की रिपोर्ट में ‘इफको’ को विश्व की सहकारिता कंपनियों में पहला स्थान दिया गया है।
  • वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनीटर रिपोर्ट का प्रकाशन इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस (ICA) तथा यूरोपियन रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑन कोआपरेटिव एंडसोशल एंटरप्राइजेज़ (यूरिक्स) द्वारा किया गया है।
  • इफको के पास लगभग 36,000 सदस्य सहकारी समिति हैं और इसका कारोबार लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर (वित्त वर्ष 2017-18) का है।

इम्‍फाल में उत्‍तर पूर्व ओलंपिक खेलों के पहले संस्‍करण का शुभारंभ

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने उत्‍तर पूर्व ओलंपिक खेल (एन.ई.ओ.जी) 2018 के पहले संस्करण की शुरुआत मुख्य स्टेडियम खुमान लैम्पर्क स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इम्फाल में करने की घोषणा की है।
  • लगभग 2000 एथलीट एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जुडो, कराटे-डू, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, भारोत्‍तोलन और वुशु सहित 12 खेलों में भाग लेंगे।
  • अरुणाचल (236), असम (246), मिजोरम (134), मेघालय (165), नागालैंड (224), त्रिपुरा (128), सिक्किम (179) और मणिपुर (248) प्रतिभागियों ने खेलों में भाग लिया है।
  • एन.ई.ओ.जी खेलों का आयोजन पूर्वोत्‍तर ओलंपिक एसोसिएशन के तहत एम.ओ.ए द्वारा किया जा रहा है।

वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लिया

  • वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ‘ड्वेन ब्रावो’ (35 वर्षीय) ने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से अपने सन्‍यास की घोषणा की।
  • वह दुनिया भर में फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
  • ड्वेन ब्रावो ने पिछली बार वर्ष 2016 में वेस्टइंडीज की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय मैच खेला था।
  • ब्रावो ने विंडीज के लिए 40 टेस्ट, 164 ओ.डी.आई और 66 टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय मैच खेले हैं, और ओ.डी.आई में 2986 रन बनाए हैं तथा 199 विकेट लिए हैं।

कोहली एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

  • भारतीय कप्‍तान विराट कोहली (29 वर्षीय) ओ.डी.आई क्रिकेट (केवल 205 पारी में) के इतिहास में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जो वर्ष 2001 में 10,000 ओ.डी.आई रन (259वीं पारी) तक पहुंचे थे।

एम.एस. स्‍वामीनाथन को विश्‍व कृषि पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा

  • कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन (भारत की हरित क्रांति के प्रवर्तक) को नई दिल्ली में भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद (आई.सी.एफ.ए) द्वारा स्थापित पहला विश्‍व कृषि पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार उप-राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा विज्ञान भवन में एक विशेष सत्र में प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार आई.सी.एफ.ए द्वारा कृषि के माध्यम से मानवता की सेवा करने वाले व्यक्‍तियों को सम्‍मानित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

मलयालम लेखक ने पहला JCB पुरस्कार 2018 जीता

  • मलयालम लेखक बेन्यामिन ने अपनी पुस्तक ‘जैस्मीन डेज़’ के लिए ‘साहित्य के क्षेत्र में पहला जेसीबी पुरस्कार’ जीता है।
  • यह पुस्तक मध्य पूर्व में दक्षिण एशियाई लोगों के जीवन को दर्शाती है।
  • बेन्यामिन को 25 लाख रुपये नगद और एक ट्रॉफी दी गई।
  • साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार 2018 में स्थापित एक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है और यह पुरस्कार निर्माण समूह जेसीबी द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।

सतीश कुमार गुप्‍ता को पेटीएम पेमेंट बैंक का सी.ई.ओ नियुक्‍त किया गया

  • अनुभवी बैंकर सतीश कुमार गुप्‍ता को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का प्रबंध निदेशक (एम.डी) और सी.ई.ओ नियुक्‍त किया गया है।
  • जुलाई में रेणु सत्‍ती द्वारा सी.ई.ओ पद से इस्‍तीफा देने के बाद श्री गुप्‍ता की नियुक्‍ति हुई है।
  • इससे पहले, श्री गुप्‍ता ने भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम में मुख्य उत्पाद अधिकारी और भारतीय स्टेट बैंक में डिप्टी जनरल मैनेजर के रूप में कार्य किया था।

सौरभ कुमार म्यामांर में भारत के राजदूत नियुक्त किये गये

  • वरिष्ठ राजनयिक सौरभ कुमार को म्यांमार में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • 1989 बैच के एक भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सौरभ कुमार वर्तमान में ईरान में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
  • कुमार 31 अगस्त, 2016 से म्यांमार में भारत के राजदूत के रूप में काम कर रहे विक्रम मिसरी की जगह लेंगे।
  • मिसरी को सितंबर 2018 में चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था।

दूसरा गुवाहाटी अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव आज प्रारंभ हुआ

  • असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में दूसरे गुवाहाटी अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • यह महोत्‍सव ज्योति चित्रबन द्वारा डॉ. भूपेन हजारिका क्षेत्रीय सरकारी फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
  • आसियान देशों पर विशेष ध्यान देने के साथ, एक सप्‍ताह तक चलने वाले महोत्‍सव के दौरान 50 देशों की कुल 108 फिल्में दिखाई जाएंगी।

 

Try out the quiz ?

1. कार्यस्थलों पर महिलाओं के सुरक्षा कानूनों को मजबूत करने के लिए मंत्रियों के समूह की अध्यक्षता कौन करेगा ?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने कार्यस्थल पर यौन शोषण से जुड़े मामलों से निपटने के लिए वादे के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स(जीओएम) गठित कर दिया है. जीओएम की अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे. मंत्री समूह (जीओएम) ऐसे मामलों की रोकथाम और कार्रवाई से जुड़ी गाइडलाइंस तैयार करेगा. जिसके जरिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम हो सके

2. भारत मोबाइल कांग्रेस 2018 का दूसरा संस्करण का शुभारंभ कहाँ हुआ?

Correct! Wrong!

भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2018 (दूसरा संस्करण) का नई दिल्ली की एयरोसिटी में शुभारंभ हुआ।

3. निम्नलिखित में से किसने सेवा ऐप 'खुशी' लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

पी.एन.बी मेटलाइफ ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित ग्राहक सेवा ऐप 'खुशी' लॉन्‍च किया है।

4. निम्नलिखित में से किस रिपोर्ट के मुताबिक, उर्वरक प्रमुख ‘इफको’ को दुनिया का सबसे बड़ा सहकारी माना गया है?

Correct! Wrong!

‘वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनीटर’ 2018 की रिपोर्ट में ‘इफको’ को विश्व की सहकारिता कंपनियों में पहला स्थान दिया गया है।

5. किस राज्य में उत्तर पूर्व ओलंपिक खेलों का पहला संस्करण शुरू हुआ है?

Correct! Wrong!

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने उत्‍तर पूर्व ओलंपिक खेल (एन.ई.ओ.जी) 2018 के पहले संस्करण की शुरुआत मुख्य स्टेडियम खुमान लैम्पर्क स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इम्फाल में करने की घोषणा की है।

6. ड्वेन ब्रावो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है, वह किस देश से संबंधित है?

Correct! Wrong!

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर 'ड्वेन ब्रावो' (35 वर्षीय) ने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से अपने सन्‍यास की घोषणा की।

7. कौन खिलाड़ी ओडीआई क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Correct! Wrong!

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली (29 वर्षीय) ओ.डी.आई क्रिकेट (केवल 205 पारी में) के इतिहास में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

8. निम्नलिखित में से कौन सा लेखक साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार प्राप्त किया है?

Correct! Wrong!

मलयालम लेखक बेन्यामिन ने अपनी पुस्तक ‘जैस्मीन डेज़’ के लिए ‘साहित्य के क्षेत्र में पहला जेसीबी पुरस्कार’ जीता है।

9. पीटीएम पेमेंट बैंक के सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

अनुभवी बैंकर सतीश कुमार गुप्‍ता को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का प्रबंध निदेशक (एम.डी) और सी.ई.ओ नियुक्‍त किया गया है।

10. म्यांमार का राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

वरिष्ठ राजनयिक सौरभ कुमार को म्यांमार में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।

11. किस स्थान पर दूसरा गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का उद्घाटन किया गया?

Correct! Wrong!

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में दूसरे गुवाहाटी अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया।

Share this news :

Leave a Reply

Your email address will not be published.