24 दिसंबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स

Share this news :

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सम्‍मान में 100 रुपये का स्‍मारक सिक्‍का जारी किया

  • आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया।
  • अटल बिहारी वाजपेयी जी की वर्षगांठ कल (25 दिसंबर) सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
  • श्री वाजपेयी ने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की और वर्ष 1998 से 2004 तक राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया।
  • अटल बिहारी वाजपेयी का इस वर्ष 16 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स), नई दिल्ली में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

भारत का पहला संगीत संग्रहालय थिरुवैयारू में स्‍थापित किया जाएगा

  • संस्कृति एवं तमिल विकास राज्‍य मंत्री श्री के. पंडियाराजन के अनुसार, देश का पहला संगीत संग्रहालय तमिलनाडु के थिरुवैयारू में केंद्र सरकार की सहायता से स्थापित किया जाएगा।
  • थिरुवैयारू संत त्यागराज (कर्नाटक संगीत के त्रिदेवों में से एक) का जन्म स्थान है।
  • तिरुवैयारू में जनवरी के महीने में वार्षिक रूप से आयोजित होने वाला त्यागराज अराधना संगीत समारोह दुनिया भर के संगीतज्ञों को आकर्षित करता है।

चीन ने अंतरिक्ष-आधारित ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए अपना पहला सैटेलाइट लॉन्‍च किया

  • चीन ने दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए अपना पहला संचार सैटेलाइट लॉन्च किया है।
  • यह चीन के होंग्युन प्रोजेक्ट के तहत लॉन्‍च CASIC (चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन) का पहला सैटेलाइट है।
  • इस प्रॉजेक्‍ट के तहत, चीन ने अंतरिक्ष आधारित संचार नेटवर्क स्‍थापित करके दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने की योजना बनाई है।
  • सैटेलाइट का उद्देश्य गूगल और अन्य कंपनियों के साथ प्रतिस्‍पर्धा करना है जिनकी दुनिया भर में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने की समान योजना है।

भारत की वेदांगी कुलकर्णी साइकिल से दुनिया का चक्‍कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई बनीं

  • भारतीय महिला वेदांगी कुलकर्णी (20 वर्षीय) साइकिल से दुनिया का चक्‍कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई बन गई हैं।
  • वेदांगी ने कोलकाता में घंटों तक साइकिल चलाई और साइकिल से दुनिया का चक्‍कर लगाने के लिए आवश्यक 29,000 किलोमीटर की दूरी को तय किया।
  • उन्होंने 14 देशों में प्रतिदिन 300 किलोमीटर साइकिल चलाकर कुल 159 दिन तक साइकिल चलाई।
  • अब, वह उसी स्थान (शुरुआती स्‍थान) पर पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर की दूरी पर साइकिल चलाकर रिकॉर्ड पूरा करने के उद्देश्‍य से ऑस्ट्रेलियाई शहर वापस जाएंगी।

रियाल मैड्रिड ने ‘क्लब विश्व कप 2018’ जीता

  • रियाल मैड्रिड ने 23 दिसंबर 2018 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ‘फीफा क्लब विश्व कप 2018’ जीता।
  • उन्होंने फाइनल मैच में अल ऐन को हराया।
  • इस जीत के साथ, रियाल मैड्रिड तीन लगातार क्लब विश्व कप या इंटरकांटिनेंटल कप जीतने वाला पहला क्लब बन गया।
  • यह चार क्लब विश्व कप खिताब जीतने वाला पहला क्लब भी बन गया।
  • इसने 2014, 2016 और 2017 में भी विश्व कप जीता था।

पैट्रिक शानहान अमेरिकी रक्षा सचिव के रूप में जिम मैटिस की जगह लेंगे

  • संयुक्‍त राज्य अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि वह रक्षा सचिव जिम मैटिस को उनके डिप्टी पैट्रिक शानहान से कार्यवाहक पेंटागन प्रमुख (1 जनवरी से) के रूप में प्रतिस्‍थापित करेंगे।
  • इससे पहले, अमेरिकी रक्षा सचिव (26वें) जिम मैटिस ने राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ नीतिगत मतभेदों के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • रक्षा सचिव को राष्‍ट्रपति द्वारा सीनेट की सलाह और अनुमति पर नियुक्‍त किया जाता है और वह व्‍यवहार से कैबिनेट का सदस्य होता है और कानून से राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य होता है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस: 24 दिसंबर

  • भारत में हर वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
  • 2018 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का विषय ‘उपभोक्ता शिकायतों का समय पर निपटान’ है।
  • इस दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई थी।
  • उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के शोषण के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करना है।

भारत ने ओडिशा तट से अग्‍नि- IV ICBM का सफल परीक्षण किया

  • भारत ने अपनी परमाणु आयुध सक्षम लंबी दूरी की इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- IV का सफल परीक्षण किया, जिसकी मारक क्षमता 4,000 कि.मी है।
  • यह परीक्षण सेना द्वारा उपयोगकर्ता परीक्षण का भाग था।
  • अग्नि- IV मिसाइल उन्नत वैमानिकी, 5वीं पीढ़ी के ऑन बोर्ड कंप्यूटर और विस्‍तृत बनावट से सुसज्जित है।
  • अग्नि- I, II और III और पृथ्वी जैसी बैलिस्टिक मिसाइलों को सशस्‍त्र बलों की आयुधशाला में पहले ही शामिल किया जा चुका है।

अनुभवी माकपा नेता निरूपम सेन का निधन

  • अनुभवी माकपा नेता निरुपम सेन (72 वर्षीय) का लंबी बीमारी के बाद शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया।
  • वह पश्‍चिम बंगाल के पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री थे।

ममता बनर्जी को स्‍कॉच चीफ मिनिस्‍टर ऑफ द ईयर पुरस्‍कार दिया गया

  • पश्‍चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के समग्र विकास में उनके योगदान और देश की सर्वश्रेष्‍ठ उदयीमान मुख्यमंत्री के रूप में स्‍कॉच चीफ मिनिस्‍टर ऑफ द ईयर पुरस्‍कार 2017 से सम्मानित किया गया है।
  • पश्‍चिम बंगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन और अद्वितीय परियोजनाओं के कार्यान्‍वयन के लिए इस वर्ष 31 स्कॉच पुरस्कार जीते हैं।
  • राज्‍य द्वारा शुरु की गई बालिकाओं की कन्याश्री योजना के लिए बनर्जी को अधिक प्रशंसा और संयुक्‍त राष्‍ट्र से सर्वोच्च सार्वजनिक सेवा सम्मान प्रदान किया गया।
  • स्कॉच ग्रुप 1997 के बाद से समावेशी विकास पर ध्यान देने के साथ सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से निपटने वाला एक विचार मंच है।

गीटेगा को बुरुंडी की नई राजधानी बनाया गया

  • बुरुंडी सरकार ने गीटेगा को देश की नई राजनैतिक राजधानी घोषित किया है।
  • पिछली राजधानी बुजुंबुरा देश की आर्थिक राजधानी बनी रहेगी।
  • गीटेगा की जनसंख्‍या बुजुंबुरा की2 मिलियन की तुलना में लगभग 30,000 है।
  • बुरुंडी की राजनैतिक व्‍यवस्‍था राष्‍ट्रपति के प्रतिनिधित्‍व वाली एक लोकतांत्रिक गणराज्य व्‍यवस्‍था है।
  • हाल ही में बुरुंडी (156वां) को वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2018 में दुनिया के सबसे कम खुशहाल देश का स्थान दिया गया था।

Try out the quiz ?

1. अटल बिहारी वाजपेयी की वर्षगांठ किस दिवस के रूप में मनाई जाती है?

Correct! Wrong!

आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। अटल बिहारी वाजपेयी जी की वर्षगांठ कल (25 दिसंबर) सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

2. भारत का पहला संगीत संग्रहालय थिरुवियारु में स्थापित होने वाला है। थिरुवयारु किस राज्य में स्थित है?

Correct! Wrong!

संस्कृति एवं तमिल विकास राज्‍य मंत्री श्री के. पंडियाराजन के अनुसार, देश का पहला संगीत संग्रहालय तमिलनाडु के थिरुवैयारू में केंद्र सरकार की सहायता से स्थापित किया जाएगा।

3. किस देश ने दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए अपना पहला संचार उपग्रह लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

चीन ने दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए अपना पहला संचार सैटेलाइट लॉन्च किया है।

4. कौन भारतीय महिला साइकिल से दुनिया का सबसे तेज चक्कर लगाने वाली एशियाई बनीं?

Correct! Wrong!

भारतीय महिला वेदांगी कुलकर्णी (20 वर्षीय) साइकिल से दुनिया का चक्‍कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई बन गई हैं। वेदांगी ने कोलकाता में घंटों तक साइकिल चलाई और साइकिल से दुनिया का चक्‍कर लगाने के लिए आवश्यक 29,000 किलोमीटर की दूरी को तय किया।

5. किस क्लब ने 23 दिसंबर 2018 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ‘फीफा क्लब विश्व कप 2018’ जीता?

Correct! Wrong!

रियाल मैड्रिड ने 23 दिसंबर 2018 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ‘फीफा क्लब विश्व कप 2018’ जीता। उन्होंने फाइनल मैच में अल ऐन को हराया।

6. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नियुक्त नए अमेरिकी रक्षा सचिव कौन हैं?

Correct! Wrong!

संयुक्‍त राज्य अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि वह रक्षा सचिव जिम मैटिस को उनके डिप्टी पैट्रिक शानहान से कार्यवाहक पेंटागन प्रमुख (1 जनवरी से) के रूप में प्रतिस्‍थापित करेंगे।

7. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2018 का विषय क्या है?

Correct! Wrong!

भारत में हर वर्ष 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।

8. भारत ने अपनी परमाणु आयुध सक्षम लंबी दूरी की इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- IV का सफल परीक्षण किया किस तट से किया?

Correct! Wrong!

भारत ने अपनी परमाणु आयुध सक्षम लंबी दूरी की इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- IV का सफल परीक्षण किया, जिसकी मारक क्षमता 4,000 कि.मी है। यह परीक्षण सेना द्वारा उपयोगकर्ता परीक्षण का भाग था। भारत ने ओडिशा तट से अग्‍नि- IV ICBM का सफल परीक्षण किया

9. वयोवृद्ध नेता निरुपम सेन का निधन हो गया, वे किस पार्टी के नेता थे?

Correct! Wrong!

अनुभवी माकपा नेता निरूपम सेन का निधन

10. पश्चिम बंगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन और अद्वितीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए इस वर्ष कितने स्कॉच पुरस्कार जीते हैं?

Correct! Wrong!

पश्‍चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के समग्र विकास में उनके योगदान और देश की सर्वश्रेष्‍ठ उदयीमान मुख्यमंत्री के रूप में स्‍कॉच चीफ मिनिस्‍टर ऑफ द ईयर पुरस्‍कार 2017 से सम्मानित किया गया है। पश्‍चिम बंगाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन और अद्वितीय परियोजनाओं के कार्यान्‍वयन के लिए इस वर्ष 31 स्कॉच पुरस्कार जीते हैं।

11. बुरुंडी सरकार ने गित्गा को देश का कौन का सा राजधानी घोषित किया है।

Correct! Wrong!

बुरुंडी सरकार ने गीटेगा को देश की नई राजनैतिक राजधानी घोषित किया है। पिछली राजधानी बुजुंबुरा देश की आर्थिक राजधानी बनी रहेगी।

Share this news :

Leave a Reply

Your email address will not be published.