24 अक्टूबर 2018 करंट अफेयर्स

Share this news :

प्रधानमंत्री मोदी को सियोल शांति पुरस्‍कार 2018 से सम्‍मानित किया गया

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के प्रखर आर्थिक विकास में योगदान के लिए प्रतिष्‍ठित सियोल शांति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया।
  • विदेश मंत्रालय (एम.ई.ए) के अनुसार, विश्‍व शांति और भारत के लोगों के मानवीय विकास को प्रोत्साहित करने में मोदी के योगदान के कारण उन्हें पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया।
  • पुरस्कार पारस्परिक रूप से उपयुक्‍त समय पर सियोल शांति पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2022 तक भारत में सभी प्रकार के प्लास्टिक उपयोग को खत्म करने के अद्वितीय संकल्‍प के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड’ से सम्‍मानित किया गया था।

रेलवे की अनारक्षित टिकट ऑनलाइन खरीदने की योजना 1 नवंबर से देश भर में प्रारंभ होगी

  • 1 नवंबर, 2018 से, भारतीय रेलवे का यू.टी.एस मोबाइल ऐप ऑनलाइन अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए देश भर में उपलब्ध होगा।
  • यह योजना उन लोगों के लिए भी उपलब्‍ध है जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं।
  • इससे पहले, यह योजना चार वर्ष पहले मुंबई में शुरू की गई थी।
  • अब तक रेलवे ने पूर्वोत्‍तर फ्रंटियर रेलवे और पश्‍चिम मध्य रेलवे के साथ अपने 15 जोन में इस योजना को पहले ही लागू कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नईं दिल्‍ली में आई.टी और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण व्‍यवसायियों से बातचीत की

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नईं दिल्ली में देश भर के आई.टी. और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण व्‍यवसायियों और प्रमुख उद्योग नेताओं से बातचीत की।
  • भारत के लगभग 100 स्थानों के व्‍यवसायी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर “मैं नहीं हम” पोर्टल और ऐप भी लॉन्च किया।
  • पोर्टल जो “समाज के लिए स्‍वयं” (“Self for Society”) विषय-वस्‍तु पर कार्य करता है, ये आई.टी. व्‍यवसायियों और संगठनों को सामाजिक कारणों के प्रति अपने प्रयासों और समाज की सेवा को एक मंच पर लाने में सक्षम बनाएगा।

बाल यौन अपराधियों को रोकने के लिए वीज़ा मानदंडों को सख्त करेगा केंद्र

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विदेशों में बाल यौन शोषण के आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों को भारत आने से रोकने के लिये वीजा नियमों को सख्त करने की विदेश मंत्रालय से मांग की है।
  • उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कुछ समय पहले 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान करने की कानून मंत्रालय से मांग की है।
  • मेनका गांधी ने कहा है कि उनका मंत्रालय कठुआ और उन्नाव में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले सामने आने पर बाल यौन अपराध विरोधी कानून ‘पॉक्सो’ में संशोधन कर बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मौत की सजा देने का प्रावधान करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

तीसरा दशकीय इंटरनेशनल ईयर ऑफ रीफ्स-2018 की शुरुवात हुई

  • केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के बंगाराम प्रवाल द्वीप पर इंटरनेशनल कान्‍फ्रेंस ऑन स्‍टेटस एंड प्रोटेक्‍शन ऑफ कोरल रीफ्स (STAPCOR – 2018) का उद्घाटन किया है (22-24 अक्टूबर 2018)।
  • सम्मेलन का विषय “रीफ्स फॉर लाइफ” (“Reef for Life”) है।
  • अंतर्राष्‍ट्रीय और राष्‍ट्रीय दोनों स्‍तर के 150 प्रतिनिधि, इस बड़े आयोजन में भाग ले रहे हैं।

आर.बी.आई. ने फिनो भुगतान से हटाया प्रतिबंध

  • फिनो भुगतान बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) द्वारा नए खाते खोलने की अनुमति दी गई है।
  • बैंक द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के निर्धारित परिचालन दिशानिर्देशों के पालन न किये जाने के बाद फिनो भुगतान बैंक मई 2018 के अंत से नए ग्राहकों को नामांकित करने में असमर्थ रहा है।
  • भुगतान बैंकों के लिए आर.बी.आई. के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक वर्ष में ग्राहक प्रति खाता 1 लाख रूपए तक जमा कर सकता है।

वैज्ञानिक के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

  • कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को 26 अक्टूबर 2018 को पहला ‘विश्व कृषि पुरस्कार’ मिलेगा।
  • पुरस्कार को भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद (ICFA) द्वारा कृषि के माध्यम से मानवता की सेवा करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के उद्देश्य से स्थापित किया है।
  • प्रोफेसर स्वामीनाथन की सराहना संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा ‘आर्थिक पारिस्थितिकी के पिता’ के रूप में की गई है।

एम. नागेश्वर राव बने सी.बी.आई. निदेशक

  • एम. नागेश्वर राव को 24 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) के अंतरिम निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
  • ओडिशा कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) अधिकारी एम. नागेश्वर राव, जांच एजेंसी में संयुक्त निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।
  • यह फैसला सी.बी.आई. निदेशक, आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के अवकाश पर जाने के बाद लिया गया।

24 अक्‍टूबर: संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस

  • संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र संगठन के उद्देश्यों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 24 अक्टूबर को वैश्‍विक स्तर पर मनाया जाता है।
  • 2018 संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस समारोह आज न्यूयॉर्क स्‍थित संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्यालय के महासभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
  • इस वर्ष के समारोह का विषय, जिसे संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्थाई मिशन द्वारा प्रायोजित किया गया है, “शांति और अहिंसा की परंपरा” (“Traditions of Peace and Non-violence”) है।

24 अक्‍टूबर: विश्‍व विकास सूचना दिवस

  • युवाओं को सूचित और प्रेरित करने के लिए हर वर्ष 24 अक्टूबर को विश्‍व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने वर्ष 1973 में 24 अक्टूबर को संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के संयोगात्‍मक रूप से एक विश्‍व विकास सूचना दिवस स्थापित करने का निर्णय लिया।

वाल्‍मीकि जयंती आज मनाई जा रही है

  • वाल्मीकि जयंती (प्रगति दिवस) आज मनाई जा रही है और लोग संस्कृत साहित्य के पहले कवि महर्षि वाल्मीकि को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
  • उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की।
  • इस अवसर के उपलक्ष्‍य में शोभा यात्रा नामक जुलूस भी निकाले जाते हैं।

 

गोविंद माथुर बने इलाहाबाद HC के कार्यकारी CJ

  • न्यायाधीश गोविंद माथुर को मुख्य न्यायाधीश डी. बी. भोसले की सेवानिवृत्ति के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • न्यायाधीश माथुर ने शुरू में राजस्थान उच्च न्यायालय में अभ्यास किया और बाद में उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
  • उन्हें नवंबर, 2017 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

पुरातत्वविदों ने खोजा निकाला दुनिया का सबसे पुराना जहाज

  • काले सागर की तलहटी से एक प्राचीन यूनानी व्यापार जहाज की खोज की गई है, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जहाज 2400 सालों से ज्यादा समय से समुद्र में है।
  • यह जहाज काला सागर समुद्री पुरातत्व परियोजना के तहत खोजे गए 60 से अधिक जहाजों में से एक है।
  • शोधकर्ताओं ने समुद्र तल के मानचित्र के लिए स्पेशलिस्ट रिमोट डीप-वाटर के कैमरे सिस्टम का इस्तेमाल किया।

Try out the quiz ?

1. भारत में उच्च आर्थिक विकास में योगदान के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को कौन-सा पुरस्कार दिया गया ?

Correct! Wrong!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के प्रखर आर्थिक विकास में योगदान के लिए प्रतिष्‍ठित सियोल शांति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया।

2. ऑनलाइन अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए __________ से भारतीय रेलवे के यूटीएस मोबाइल ऐप देश भर में उपलब्ध होगा।

Correct! Wrong!

1 नवंबर, 2018 से, भारतीय रेलवे का यू.टी.एस मोबाइल ऐप ऑनलाइन अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए देश भर में उपलब्ध होगा।

3. नई दिल्ली में किसने "मैं नहीं हम" ऐप लॉन्च किया?

Correct! Wrong!

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नईं दिल्ली में देश भर के आई.टी. और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण व्‍यवसायियों और प्रमुख उद्योग नेताओं से बातचीत की। • भारत के लगभग 100 स्थानों के व्‍यवसायी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। • प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर "मैं नहीं हम" पोर्टल और ऐप भी लॉन्च किया। • पोर्टल जो "समाज के लिए स्‍वयं" ("Self for Society") विषय-वस्‍तु पर कार्य करता है, ये आई.टी. व्‍यवसायियों और संगठनों को सामाजिक कारणों के प्रति अपने प्रयासों और समाज की सेवा को एक मंच पर लाने में सक्षम बनाएगा।

4. नए खाते खोलने के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक पर से किस निकाय ने प्रतिबंध हटा लिया है?

Correct! Wrong!

फिनो भुगतान बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) द्वारा नए खाते खोलने की अनुमति दी गई है।

5. पहला 'विश्व कृषि पुरस्कार' 2018 कौन प्राप्त करेगा?

Correct! Wrong!

कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को 26 अक्टूबर 2018 को पहला ‘विश्व कृषि पुरस्कार’ मिलेगा।

6. केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

Correct! Wrong!

एम. नागेश्वर राव को 24 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) के अंतरिम निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।

7. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र संगठन के उद्देश्यों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 24 अक्टूबर को वैश्‍विक स्तर पर मनाया जाता है।

8. विश्व विकास सूचना दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

युवाओं को सूचित और प्रेरित करने के लिए हर वर्ष 24 अक्टूबर को विश्‍व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है।

9. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

न्यायाधीश गोविंद माथुर को मुख्य न्यायाधीश डी. बी. भोसले की सेवानिवृत्ति के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

10. दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात जहाज ____________सागर की तलहटी में पाया गया है।

Correct! Wrong!

काले सागर की तलहटी से एक प्राचीन यूनानी व्यापार जहाज की खोज की गई है, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जहाज 2400 सालों से ज्यादा समय से समुद्र में है।

Share this news :

Leave a Reply

Your email address will not be published.