23 जनवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स
प्रधानमंत्री ने लाल किले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में लाल किले (दिल्ली) में नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया।
- संग्रहालय में सुभाष चंद्र बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना से संबंधित विभिन्न कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।
- प्रधानमंत्री ने याद-ए-जलियां संग्रहालय का भी दौरा किया, जो जलियांवाला बाग नरसंहार (13 अप्रैल, 1919 की घटना) की प्रामाणिकता का वर्णन करता है।
- संग्रहालय प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की वीरता, साहस और बलिदान को भी दर्शाता है।
- अक्टूबर, 2018 में, प्रधानमंत्री मोदी ने आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ के दौरान संग्रहालय की नींव रखी थी।
नाइजीरिया के लासा बुखार के नए प्रकोप से 16 की मृत्यु
- 22 जनवरी 2019 को, नाइजीरियाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने लासा बुखार के एक नए प्रकोप की घोषणा की, जिससे जनवरी 2019 की शुरुआत से अब तक 16 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
- लासा बुखार मारबर्ग और इबोला के समान परिवार से सम्बंधित है, ये दो घातक वायरस हैं जो बुखार, उल्टी और सबसे खराब स्थिति में रक्तस्रावी स्रवण के साथ संक्रमण का कारण बनते हैं।
- लासा की पहचान पहली बार 1969 में उत्तरी नाइजीरिया में हुई थी।
BCCI ने वरिष्ठ चयन समिति के प्रत्येक सदस्य के लिए 20 लाख रुपये के बोनस की घोषणा की
- बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट श्रृंखला जीत के बाद वरिष्ठ चयन समिति के प्रत्येक सदस्य के लिए 20 लाख रुपये के बोनस की घोषणा की।
- विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक-दिवसीय श्रृंखला में 2-1 की जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे को पूरी तरह सफल बनाने से पहले चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-1 से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
- इससे पहले, BCCI ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की पहली टेस्ट श्रृंखला जीत में शामिल ग्यारह खिलाड़ियों में से प्रत्येक को प्रति मैच 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कारों की घोषणा की थी।
- भारतीय बोर्ड ने सभी आरक्षित खिलाड़ियों के साथ-साथ सहायक कर्मचारियों के सदस्यों के लिए भी नकद पुरस्कारों की घोषणा की थी।
मोहम्मद शमी सबसे तेज 100 एक-दिवसीय विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने
- मोहम्मद शमी नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-दिवसीय मैच में सबसे तेज 100 एक-दिवसीय विकेट (56वें मैच में) लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।
- इससे पहले, वर्ष 2006 में इरफान पठान (59वें मैचों में) के नाम पर यह भारतीय रिकॉर्ड था।
- वर्तमान में, यह विश्व रिकॉर्ड राशिद खान (अफगानिस्तान के लेग स्पिनर) के नाम पर है, जिन्होंने केवल 44 एक-दिवसीय मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।
इजरायल, यू.एस. ने किया ‘एरो 3’ का सफल परीक्षण
- इजरायल और अमेरिका के रक्षा मंत्रालयों ने 22 जनवरी 2019 को इजरायली एयरबेस पर तैनात ‘एरो 3’ नाम के बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर्स का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
- एरो 3 इंटरसेप्टर प्रणाली को वायुमंडल के ऊपर मिसाइलों को मारने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- इंटरसेप्टर प्रणाली को इजरायल की सबसे अधिक ऊंचाई वाली मिसाइल इंटरसेप्शन प्रणाली के रूप में बनाया गया है।
भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी रघबीर भोला का निधन
- भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला (92 वर्षीय) का निधन हो गया।
- भोला ने वर्ष 1956 में मेलबर्न (स्वर्ण पदक विजेता) और वर्ष 1960 में रोम ओलंपिक (रजत पदक विजेता) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते।
- वह दो बार के ओलंपिक पदक विजेता, अर्जुन पुरस्कार विजेता और एक जोशीले फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे।
- उन्होंने खिलाड़ी, अंपायर और टीम मैनेजर के रूप में हॉकी में उत्कृष्ट योगदान दिया।
वरिष्ठ पत्रकार गोपीनाथ कोचाट्टिल का निधन
- वरिष्ठ पत्रकार गोपीनाथ कोचाट्टिल (82 वर्षीय) का कोच्चि स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
- उन्होंने मलयालम में शुरुआती यात्रा वृतांतों में से एक ‘नजानकंद यूरोप’ की रचना की थी।
- कोचाट्टिल ने पैट्रीऑट, मॉर्निंग पोस्ट, हांगकांग स्टैंडर्ड, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट और डेक्कन हेराल्ड सहित कईं प्रकाशनों के लिए काम किया।
- उन्होंने केरल कौमुदी की ऑनलाइन शाखा के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया।
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने पाक्के हॉर्नबिल महोत्सव को ‘राज्य महोत्सव’ घोषित किया
- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी कामेंग जिले के सिजोसा में पाक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव (PPHF) को ‘राज्य महोत्सव’ घोषित किया।
- अरुणाचल प्रदेश वन विभाग वर्ष 2020 से महोत्सव का वित्तपोषण करेगा और महोत्सव के मैदान के लिए स्थाई अवसंरचना का निर्माण किया जाएगा।
- PPHF महोत्सव पाक्के बाघ अभयारण्य (PTR) में हॉर्नबिल पक्षी के संरक्षण में स्थानीय न्याशी जनजाति द्वारा निभाई गई भूमिका के सम्मान में वर्ष 2015 में पहली बार मनाया गया था।
गुवाहाटी में लॉन्च हुआ ‘जॉयमति बाहिनी’
- रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने 23 जनवरी 2019 को गुवाहाटी के कामख्या रेलवे स्टेशन पर ‘जॉयमति बाहिनी’ के रूप में समर्पित आर.पी.एफ. के महिला दस्ते का शुभारंभ किया है।
- इस दस्ते में रेलवे सुरक्षा बल की महिला सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल हैं।
- जॉयमती बाहिनी का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर और ट्रेनों के भीतर गुवाहाटी क्षेत्र के आसपास महिला सुरक्षा को मजबूत करना है।
जे.एन.पी.टी. दुनिया के शीर्ष 30 बंदरगाहों में शामिल
Try out the quiz ?
1. किस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में लाल किले (दिल्ली) में नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया।
2. किस देश में लासा बुखार के प्रकोप ने 16 लोगों की जान ले ली है?
नाइजीरियाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने लासा बुखार के एक नए प्रकोप की घोषणा की, जिससे जनवरी 2019 की शुरुआत से अब तक 16 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
3. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट सिरीज़ जीतने वाली प्रत्येक वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों के लिए कितना बोनस देने की घोषणा की है?
बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट श्रृंखला जीत के बाद वरिष्ठ चयन समिति के प्रत्येक सदस्य के लिए 20 लाख रुपये के बोनस की घोषणा की।
4. एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बन गये हैं?
मोहम्मद शमी नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-दिवसीय मैच में सबसे तेज 100 एक-दिवसीय विकेट (56वें मैच में) लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।
5. इजरायल और अमेरिका के रक्षा मंत्रालयों ने बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण किया है। उस बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर का क्या नाम है?
इजरायल और अमेरिका के रक्षा मंत्रालयों ने 22 जनवरी 2019 को इजरायली एयरबेस पर तैनात ‘एरो 3’ नाम के बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर्स का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
6. रघबीर भोला का निधन हो गया है वो किस खेल से जुड़े थे?
भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला (92 वर्षीय) का निधन हो गया।
7. गोपीनाथ कोचाट्टिल का निधन हो गया है, वह एक प्रसिद्ध .............. थे।
वरिष्ठ पत्रकार गोपीनाथ कोचाट्टिल (82 वर्षीय) का कोच्चि स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
8. अरुणाचल प्रदेश के राज्य उत्सव का क्या नाम है?
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी कामेंग जिले के सिजोसा में पाक्के पागा हॉर्नबिल महोत्सव (PPHF) को 'राज्य महोत्सव' घोषित किया।
9. जॉयमती बहिनी क्या है?
रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने 23 जनवरी 2019 को गुवाहाटी के कामख्या रेलवे स्टेशन पर ‘जॉयमति बाहिनी के रूप में समर्पित आर.पी.एफ. के महिला दस्ते का शुभारंभ किया
10. किस भारतीय बंदरगाह को वैश्विक स्तर पर शीर्ष 30 कंटेनर बंदरगाहों के सूची में सूचीबद्ध किया गया है?
लॉयड्स रिपोर्ट के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जे.एन.पी.टी.) शीर्ष 30 वैश्विक कंटेनर बंदरगाहों में सूचीबद्ध होने वाला भारत का एकलौता बंदरगाह बन गया है।