13 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स
हांगकांग का शेयर बाजार जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना
- हांगकांग का शेयर बाजार कीमत में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बना, वह अब केवल अमेरिका और चीन से पीछे है।
- ब्लूमबर्ग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक सूचीबद्ध प्रतिभूतियां के आधार पर जापान की76 ट्रिलियन डॉलर बाजार पूंजी की तुलना में हांगकांग की बाजार पूंजी78 ट्रिलियन डॉलर थी।
- एशियाई शहर का हैंग सेंग सूचकांक 15 जून से अपने उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद वर्ष 2019 में 17% चढ़ गया।
HDFC बैंक को फोर्ब्स द्वारा भारत में पहला स्थान दिया गया
- फोर्ब्स के विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंकों के सर्वेक्षण के अनुसार ग्राहकों द्वारा HDFC बैंक की पहचान भारत में शीर्ष बैंक के रूप में की गई है।
- इस सर्वेक्षण के पहले संस्करण में, फोर्ब्स ने 23 देशों में सर्वश्रेष्ठ बैंकों का पता लगाने के लिए विपणन शोध कंपनी स्टेटिस्टा के साथ साझेदारी की थी।
- HDFC बैंक भारत के शीर्ष बैंक के रूप में उभरकर सामने आया है। ICICI बैंक दूसरे स्थान पर था और SBI को आश्चर्यजनक रूप से 11वें स्थान पर रखा गया था।
- तीसरा स्थान डी.बी.एस का था, उसके बाद चौथे और पांचवें स्थान पर कोटक महिंद्रा बैंक और IDFC बैंक थे।
- ग्राहकों से समग्र अनुशंसाओं और संतुष्टि के साथ-साथ 5 प्रमुख विशेषताओं या उप-आयामों जैसे विश्वास, नियम और शर्तों, ग्राहक सेवाओं, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय सलाह के आधार पर बैंकों को अंक देने के लिए कहा गया था।
रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया
- रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपॉस्टल’ से सम्मानित किया।
- यह पुरस्कार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रदान किया, जिनके साथ मोदी की अच्छी मित्रता है।
- यह प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला सातवां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है।
- 4 अप्रैल, 2019 को, प्रधान मंत्री को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, आर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया गया, जो उन लोगों को प्रदान किया जाता है जो देश के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व में योगदान देते हैं।
इंडियन ऑयल को उत्कृष्ट पीएसयू के लिए AIMA मैनेजिंग इंडिया अवार्ड मिला
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने वर्ष के उत्कृष्ट पीएसयू के लिए प्रतिष्ठित ‘AIMA मैनेजिंग इंडिया अवार्ड 2019’ प्राप्त किया।
- सोमवार को आयोजित एक शानदार समारोह में, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इंडियन ऑयल के अध्यक्ष, संजीव सिंह को पुरस्कार प्रदान किया।
- 11 श्रेणियों के तहत घोषित AIMA पुरस्कारों की अध्यक्षता आर.पी.-संजीव गोयनका समूह के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने की और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए देश के 11 प्रतिष्ठित उद्यमों और व्यक्तियों को सूचीबद्ध किया।
डिजिटल सुकून के संस्थापक, सुधांशु कुमार को सर्वश्रेष्ठ डिजिटल एजेंसी का पुरस्कार मिला
- डिजिटल सुकून के संस्थापक, सुधांशु कुमार को जुहू मुंबई स्थित होटल सी प्रिंसेस में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- डिजिटल सुकून मुंबई स्थित एक डिजिटल समाधान एजेंसी है, जो अपने ग्राहकों को नवीन अभियान और प्रौद्योगिकी उपकरणों का इष्टतम उपयोग करके प्रचार अभियान के लिए एक व्यापक समाधान प्रदान करती है।
- यह एजेंसी उपयुक्त आधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एल्गोरिथम, एनालिटिक्स की मदद से फिल्मों के इर्द-गिर्द रुचि पैदा करने में सफल रही थी और इसके साथ ही यह IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों और शो की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए फिल्म निर्माण में भी मदद करती है।
राम नवमी धार्मिक उत्सव के साथ मनाई जा रही है
- आज देश के विभिन्न हिस्सों में राम नवमी धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है।
- यह पर्व भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्म का प्रतीक है।
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
- एक संदेश में, श्री कोविंद ने कहा, भगवान राम का जीवन लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलने और विचारों, शब्दों एवं कर्मों में महानता लाने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।
- उन्होंने कहा कि लोगों को एक समृद्ध राष्ट्र और एक समरसतापूर्ण विश्व के लिए इन मूल्यों का पालन करना चाहिए।
फसल का पर्व बैसाखी आज मनाया जा रहा है
- फसल का पर्व बैसाखी आज देश के उत्तरी भाग में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बैसाखी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
- लोग मेले में जाने से पहले पवित्र सरोवरों, नहरों और नदियों में डुबकी लगाते हैं। इस दिन पारंपरिक लोक नृत्य किए जाते हैं।
- बैसाखी वर्ष 1699 में गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की याद भी दिलाती है।
पहली बार ‘पोवेही’ नामक किसी ब्लैकहोल की तस्वीर ली गई
- पहली बार किसी ब्लैकहोल की तस्वीर जारी की गई है जिसे हवाई के प्रोफेसर लैरी किमुरा ने ‘पोवेही’ (Powehi) नाम दिया है, उन्हें परियोजना में शामिल खगोलविदों द्वारा यह कार्य सौंपा गया था।
- पोवेही नाम, जिसका अर्थ है, असीम रचना का अलंकृत काला स्रोत, खगोलविदों और प्रसिद्ध हवाई भाषा के प्रोफेसर लैरी किमुरा के बीच विचार-विमर्श के बाद दिया गया।
- “पोवेही”, पहले दिखाई दिए ब्लैक होल की तस्वीर पर दिया गया नाम, हवाई शब्द “कुमुलीपो” से लिया गया है, जो ब्रह्मांड की रचना का वर्णन करने वाला मूल गीत है।
- पो (Po), असीम रचना का अलंकृत काला स्रोत, एक अवधारणा है जिस पर कुमुलिपो में जोर दिया गया है और दोहराया गया है, जबकि वेही (wehi), गीत में पो (Po) की कई व्याख्याओं में से एक है।
भारतीय नौसेना द्वारा वर्चुअल रियलिटी सेंटर का शुभारंभ
Try out the quiz ?
1. हांगकांग का शेयर बाजार दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। हांगकांग ने किस शेयर बाजार को पीछे छोड़ यह स्थान प्राप्त किया है?
हांगकांग का शेयर बाजार कीमत में जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बना, वह अब केवल अमेरिका और चीन से पीछे है।
2. फोर्ब्स के सर्वेक्षण के अनुसार भारत में किस बैंक को ग्राहकों द्वारा नंबर 2 बैंक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है?
फोर्ब्स के विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंकों के सर्वेक्षण के अनुसार ग्राहकों द्वारा HDFC बैंक की पहचान भारत में शीर्ष बैंक के रूप में की गई है। HDFC बैंक भारत के शीर्ष बैंक के रूप में उभरकर सामने आया है। ICICI बैंक दूसरे स्थान पर था और SBI को आश्चर्यजनक रूप से 11वें स्थान पर रखा गया था।
3. किस भारतीय नेता को रूस के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया है?
रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपॉस्टल' से सम्मानित किया।
4. किस पीएसयू को वर्ष के उत्कृष्ट पीएसयू के लिए AIMA मैनेजिंग इंडिया अवार्ड 2019 मिला है?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने वर्ष के उत्कृष्ट पीएसयू के लिए प्रतिष्ठित 'AIMA मैनेजिंग इंडिया अवार्ड 2019' प्राप्त किया।
5. किसे अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
डिजिटल सुकून के संस्थापक, सुधांशु कुमार को जुहू मुंबई स्थित होटल सी प्रिंसेस में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
6. भारत का नए रक्षा वित्त सचिव कौन हैं?
सरकार ने नौकरशाही फेरबदल के तहत वरिष्ठ नौकरशाह गार्गी कौल को रक्षा वित्त सचिव नियुक्त किया है।
7. रामनवमी को देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है। राम नवमी को किस याद में मनाया जाता है?
आज देश के विभिन्न हिस्सों में राम नवमी धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्म का प्रतीक है।
8. बैसाखी कैसा त्योहार है?
9. पहली बार किसी ब्लैकहोल की तस्वीर जारी की गई है। उस तस्वीर को क्या नाम दिया गया है?
पहली बार किसी ब्लैकहोल की तस्वीर जारी की गई है जिसे हवाई के प्रोफेसर लैरी किमुरा ने ‘पोवेही’ (Powehi) नाम दिया है, उन्हें परियोजना में शामिल खगोलविदों द्वारा यह कार्य सौंपा गया था।
10. वर्चुअल रियलिटी सेंटर किसके द्वारा शुरू किया गया है?
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने नई दिल्ली में एक नए अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी सेंटर (VRC) का उद्घाटन किया।