22 नवंबर 2018 करंट अफेयर्स
प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी गैस वितरण परियोजनाओं की नींव रखी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से 129 जिलों में शहरी गैस वितरण (सी.जी.डी) परियोजनाओं की नींव रखी।
- यह 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निवास करने वाली देश की लगभग आधी आबादी के लिए सुविधाजनक, पर्यावरण-अनुकूल और सस्ती प्राकृतिक गैस उपलब्धता को बढ़ावा देगी।
- सी.जी.डी नेटवर्क के विकास के लिए सितंबर, 2018 तक 96 शहरों और देश के विभिन्न हिस्सों को कवर किया गया था।
- लगभग5 लाख परिवार और 32 लाख सी.एन.जी वाहन मौजूदा सी.जी.डी नेटवर्क के माध्यम से स्वच्छ ईंधन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग हुई
- जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सरकार बनाने के लिए प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों के दावे के बाद राज्य विधानसभा को भंग कर दिया।
- इससे पहले, राज्य विधानसभा को निलंबित सत्र में रखा गया था ताकि राजनीतिक दल नई सरकार बनाने की संभावनाओं का पता लगा सकें।
- भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने पर पी.डी.पी-भाजपा गठबंधन सरकार गिरने के बाद 19 जून को 6 महीने के लिए राज्य में राज्यपाल शासन लगाया गया था।
- राज्यपाल शासन के छह महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य में 20 दिसंबर को राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा।
ConMac 2018 काठमांडू में शुरु हुआ
- नेपाल के भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री रघुबीर महासेठ ने नेपाल के भक्तपुर (काठमांडू के पास) में उपकरण निर्माण एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी- ‘ConMac 2018’ का उद्घाटन किया।
- नेपाल में भारतीय दूतावास और सी.आई.आई (भारतीय उद्योग परिसंघ) ने उपकरण निर्माण एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी- ‘ConMac 2018’ का संयुक्त रूप से आयोजन किया।
- प्रदर्शनी का उद्देश्य दोनों देशों के निर्माण उद्योग के बीच उच्च स्तरीय व्यवसाय बढ़ाना है।
रणजी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
- 21 नवंबर 2018 को, अनुभवी क्रिकेटर वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
- जाफर, जो विदर्भ के लिए खेलते हैं, ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की।
- उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
- वे आखिरी बार अप्रैल 2008 में भारत के लिए खेले थे।
CSE ने इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार जीता
- सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) ने इस वर्ष शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार जीता है, यह पुरस्कार हर वर्ष इंदिरा गांधी ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय प्रधान मंत्री की जयंती पर दिया जाता है.
- पुरस्कारों के लिए अंतरराष्ट्रीय जूरी की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की थी.
- CSE की स्थापना 1980 में स्वर्गीय अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में हुई थी और वर्तमान में यह सुनीता नारायण की अध्यक्षता में है.
SBM ने सिद्धार्थ राठ को MD नियुक्त किया
- 21 नवंबर 2018 को, स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस (SBM-इंडिया) ने सिद्धार्थ राठ को अपना प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है।
- वह इससे पहले समूह कार्यकारी और कॉर्पोरेट प्रमुख, लेनदेन बैंकिंग और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग के रूप में एक्सिस बैंक के साथ जुड़े हुए थे।
- SBM को भारतीय रिजर्व बैंक से 1 दिसंबर, 2018 से भारत में एक वाणिज्यिक बैंक के रूप में काम करने के लिए लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
अभिजीत बोस व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख नामित
सबसे कम उम्र की सद्भावना राजदूत नियुक्त की गईं
- 21 नवंबर 2018 को ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन को नवीनतम संयुक्त राष्ट्र बाल निधि (UNICEF) सद्भावना राजदूत नामित किया गया ।
- वह यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं।
- सद्भावना राजदूत के रूप में, वह अपनी वैश्विक पहुँच का उपयोग बच्चों के अधिकारों और युवाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए करेंगी।
चार नए सींग वाले मेंढक खोजे गए
- पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्रों में सींग वाले मेंढकों की चार नई प्रजातियां खोजी गई हैं।
- उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन और राष्ट्रीय संग्रहालय (UK) से जीवविज्ञानी की एक टीम ने खोजा था।
- चार नई भारतीय प्रजातियां हिमालयन हॉर्न्ड फ्रॉग; गारो वाइट-लिप्ड हॉर्न्ड फ्रॉग; येलो स्पॉटेड वाइट-लिप्ड हॉर्न्ड फ्रॉग; और जायंट हिमालयन हॉर्न्ड फ्रॉग हैं।
गुजरात ने गिर शेरों के संरक्षण के लिए गहन परियोजना शुरु की
- गुजरात सरकार ने गिर शेरों के संरक्षण के लिए 351 करोड़ रुपये की परियोजना शुरु की है।
- यह परियोजना कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सी.डी.वी) के प्रकोप के कारण शुरु की गई है, जिससे सौराष्ट्र के गिर राष्ट्रीय उद्यान में रह रहे 23 एशियाई शेरों की मृत्यु हो गई।
- इस गहन परियोजना में आपातकालीन सेवा ‘108’ के समान आपातकालीन एम्बुलेंस वैन भी शामिल होगी।
- कैनाइन डिस्टेंपर एक वायरल बीमारी है जो घरेलू और जंगली प्रजातियों सहित विभिन्न प्रकार के पशुओं को प्रभावित करती है।
भदोही को ‘निर्यात उत्कृष्टता’ टैग मिला
- उत्तर प्रदेश के भदोही जिले को भारत सरकार से ‘निर्यात उत्कृष्टता’ टैग मिला है।
- यह दुनिया भर में अपने हाथ से बुने हुए कालीनों के लिए जाना जाता है।
- टैग के तहत, कालीन निर्माताओं को आधुनिक मशीनों की खरीद, निर्यात बुनियादी ढांचे में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मिलेगी।
- वाणिज्य मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार निदेशालय द्वारा यह टैग दिया गया था।
Try out the quiz ?
Q.1 प्रधान मंत्री मोदी ने कितने जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजनाओं की नींव रखी है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से 129 जिलों में शहरी गैस वितरण (सी.जी.डी) परियोजनाओं की नींव रखी।
Q.2 प्रतिद्वंद्वी दलों के आपस में गठजोड़ के बाद राज्यपाल ने किस राज्य की असेंबली को भंग कर दिया है?
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सरकार बनाने के लिए प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों के दावे के बाद राज्य विधानसभा को भंग कर दिया।
Q.3. ConMac 2018 का आयोजन कहां किया गया है?
नेपाल के भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री रघुबीर महासेठ ने नेपाल के भक्तपुर (काठमांडू के पास) में उपकरण निर्माण एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी- ‘ConMac 2018’ का उद्घाटन किया।
Q.4 रणजी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने हैं ?
21 नवंबर 2018 को, अनुभवी क्रिकेटर वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
Q.5 किस संगठन ने शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार जीता है, जो हर साल इंदिरा गांधी ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय प्रधान मंत्री की जयंती पर पर दिया जाता है ?
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) ने इस वर्ष शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार जीता है, यह पुरस्कार हर वर्ष इंदिरा गांधी ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय प्रधान मंत्री की जयंती पर दिया जाता है.
Q.6 मॉरीशस स्टेट बैंक के एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
21 नवंबर 2018 को, स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस (SBM-इंडिया) ने सिद्धार्थ राठ को अपना प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है।
Q.7 व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
21 नवंबर 2018 को, व्हाट्सएप ने अभिजीत बोस को अपने भारतीय प्रमुख के रूप में नामित किया।
Q.8 यूनिसेफ के सबसे युवा सदभावना राजदूत के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है?
21 नवंबर 2018 को ब्रिटिश अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन को नवीनतम संयुक्त राष्ट्र बाल निधि (UNICEF) सदभावना राजदूत नामित किया गया ।
Q.9 किस विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा चार नए हॉर्न मेंढक की खोज की गई है?
पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्रों में सींग वाले मेंढकों की चार नई प्रजातियां खोजी गई हैं। उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन और राष्ट्रीय संग्रहालय (UK) से जीवविज्ञानी की एक टीम ने खोजा।
Q.10 गुजरात सरकार द्वारा शेरों के संरक्षण के लिए गिर शेरों पर कितना पैसा खर्च किया जाएगा?
गुजरात सरकार ने गिर शेरों के संरक्षण के लिए 351 करोड़ रुपये की परियोजना शुरु की है।
Q.11 निम्नलिखित में से किस को भारत सरकार द्वारा 'निर्यात उत्कृष्टता' का टैग दिया गया है?
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले को भारत सरकार से ‘निर्यात उत्कृष्टता’ टैग मिला है।