09 मई 2019 कर्रेंट अफेयर्स

Share this news :

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्‍नति के लिए न्‍यायमूर्ति गवई और सूर्यकांत के नामों की सिफारिश की

  • सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्‍यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में न्‍यायमूर्ति बी.आर. गवई और सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है।
  • वर्तमान में, न्‍यायमूर्ति गवई बॉम्बे उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश हैं और न्‍यायमूर्ति कांत हिमाचल प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • सर्वोच्‍च न्‍यायालय वर्तमान में 31 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्‍या के सम्‍मुख 27 न्यायाधीशों के साथ कार्य कर रहा है।

सिंगापुर: फर्जी खबरों को जाँचने के लिए नया कानून

  • सिंगापुर की संसद ने एक “फर्जी खबर” विरोधी बिल पारित किया है।
  • इसमें फ़र्ज़ी ख़बरों में सुधार की मांग करने की क्षमता, ऐसी सामग्री को हटाने का आदेश, या जनहित के विपरीत झूठ प्रचारित करने वाली वेबसाइटें को ब्लॉक करना शामिल हैं।
  • आदेशों का पालन न करने के लिए दंड में कड़ा जुर्माना और जेल दंड शामिल है।

पेरू के पर्वतारोही की नेपाली पर्वत पर मृत्यु

  • पेरू के अनुभवी पर्वतारोही रिचर्ड हिडाल्गो को मकालू पर्वत पर मृत पाया गया।
  • 52 वर्षीय शव को शेरपा गाइड ने 6,600 मीटर (21,650 फीट) पर अपने तंबू में पाया, जो उनके न जागने पर जांच के लिए गया था।
  • गाइड ने कहा कि ऐसा लगता है कि उनकी मृत्यु नींद में हो गई थी।

SBI कार्ड ने बैंकों से 700 करोड़ रुपये जुटाए

  • SBI कार्ड ने वित्‍त वर्ष 2019 की दूसरी छमाही में अपने मूल संस्‍थान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित कई वित्‍तीय संस्थानों से 700 करोड़ रुपये जुटाए।
  • SBI कार्ड और पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (SBI कार्ड) ने 15% कूपन पर अपरिवर्तनीय ऋण-पत्र (NCD) जारी करके ICICI सिक्योरिटीज प्राइमरी डीलरशिप लिमिटेड से 100 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक से 250 करोड़ रुपये और केनरा बैंक तथा एक्सिस बैंक से दोनों से 50 करोड़ रुपये जुटाए।
  • कंपनी ने एक अन्‍य 55% के कूपन के माध्यम से एक्सिस बैंक से 250 करोड़ रुपये जुटाए।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2019 तक, HDFC बैंक48 मिलियन की उत्‍कृष्‍ट क्रेडिट कार्ड संख्या के मामले में बाजार में अग्रणी स्‍थान पर था।

राकेश शर्मा को IMMA के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया

  • बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा को जिनेवा स्थित इंटरनेशनल मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMMA) का उपाध्यक्ष चुना गया है।
  • वह सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के प्रतिनिधि हैं।
  • दुनिया भर के विभिन्न निर्माताओं के संघ जिनेवा स्थित IMMA के सदस्य हैं।

गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की 158वीं जयंती आज मनाई जा रही है

  • आज पूरे पश्‍चिम बंगाल में गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की 158वीं जयंती मनाई जा रही है।
  • रवींद्र नाथ टैगोर ने 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में प्रासंगिक आधुनिक शैली के साथ बंगाली साहित्य और संगीत सहित भारतीय कला का पुनरुत्थान किया।
  • पश्‍चिम बंगाल सरकार ने गुरुदेव टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज दोपहर कोलकाता में एक विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया है।

IIT-B के शोधकर्ताओं ने ‘मेड इन इंडिया’ माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) के इंजीनियरों ने AJIT नामक एक माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया है, जो भारत में संकल्‍पित, डिजाइन, विकसित और निर्मित पहला माइक्रोप्रोसेसर है।
  • इसका उपयोग एक सेट टॉप बॉक्स के अंदर ऑटोमेशन सिस्टम के लिए एक कंट्रोल पैनल के रूप में, ट्रैफिक लाइट कंट्रोलर या रोबोट सिस्टम में किया जा सकता है।
  • इस प्रॉजेक्‍ट को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और IIT बॉम्बे द्वारा वित्‍त पोषित किया गया था।
  • मुंबई स्थित कंपनी ‘पोवई लैब्स’ ने इस उद्यम में निवेश किया, और वह उत्पाद का स्वामित्व, विपणन और समर्थन करेगी।
  • पहले चरण में, AJIT को सरकार के स्वामित्व वाली सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला, चंडीगढ़ में निर्मित किया गया है।

पूर्व बिलियर्ड्स खिलाड़ी डेरेक सिप्पी का निधन

  • पूर्व बिलियर्ड्स खिलाड़ी, कोच और प्रबंधक डेरेक सिप्पी (60 वर्षीय) का मुंबई में निधन हो गया।
  • उन्होंने BSAM में विभिन्न पदों पर कार्य किया और कई वर्षों तक इसके सचिव रहे।
  • वह हाल ही में चंडीगढ़ में संपन्‍न एशियाई अंडर -21 बॉयज स्नूकर और एशियाई महिला स्नूकर टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कोच थे।

डॉ. एन.आर. माधव मेनन का निधन

  • आधुनिक कानूनी शिक्षा के जनक, प्रोफेसर एन.आर. माधव मेनन (84 वर्षीय) का निधन हो गया।
  • उन्हें नेशनल लॉ स्कूलों की स्थापना के मार्ग प्रशस्‍ति‍करण द्वारा भारतीय कानूनी शिक्षा का चेहरा बदलने के लिए जाना जाता है।
  • उन्हें पूर्व के 3-वर्षीय पाठ्यक्रम के स्थान पर पांच वर्षीय समेकित LLB पाठ्यक्रम की अवधारणा का श्रेय दिया जाता है।
  • मेनन को लोक सेवाओं में उनके उत्कृष्‍ट योगदान के लिए वर्ष 2003 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • यूनिवर्सल लॉ पब्लिशर्स, दिल्ली (2010) द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘टर्निंग प्‍वाइंट’ प्रोफेसर मेनन के जीवन और कार्यों पर लिखी गई है।

विभाजन के प्रथम इतिहासकार प्रोफेसर कृपाल सिंह का निधन

  • विभाजन के प्रथम इतिहासकार प्रोफेसर कृपाल सिंह (95 वर्षीय) का चंडीगढ़ में निधन हो गया।
  • प्रोफेसर सिंह ने वर्ष 1954 में एक लेखाकार का निर्माण शुरू किया।
  • उन्होंने वर्ष 1953 में खालसा कॉलेज, अमृतसर में एक युवा प्रवक्‍ता के रूप में विभाजन के इतिहास लेखन में अपना सफर शुरू किया।
  • वर्ष 1962 में एक समय आया जब तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों ने उन्हें पंजाब से संबंधित कागजात एकत्र करने के लिए यू.के. भेजने की पेशकश की।

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी महिला कमांडो यूनिट की पहली तैनाती

  • छत्तीसगढ़ पुलिस ने पहली बार डिस्ट्रिक्ट कमांड गार्ड (DRG) में महिला कमांडो को अपने अग्रिम पंक्ति के नक्सल विरोधी दल में शामिल किया है।
  • उप-पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) दिनेश्वरी नंद के नेतृत्व में 30 महिलाओं को जंगल की लड़ाई में उचित प्रशिक्षण मिला है। महिला कमांडो टुकड़ी के शामिल होने के साथ ही अब दंतेवाड़ा में डीआरजी के दल की संख्या छह हो गई है।

अरुणाचल में भारत का सबसे नया पिट वाइपर पाया गया

  • भारत में अब हल्की लाल रंगत वाला पिट वाइपर मिला है, जो पांचवा पिट वाइपर है।
  • वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में एक जंगल से इस अद्वितीय गर्मी-संवेदी प्रणाली के साथ लाल-भूरे रंग के पिट वाइपर की एक नई प्रजाति, एक विषैला सांप का वर्णन किया है।
  • उभयसृपविज्ञानियों की टीम का नेतृत्व अशोक कैप्टन कर रहे थे।

Try out the quiz ?

1. सर्वोच्च न्यायालय के पांच सदस्यीय कॉलेजियम प्रणाली का प्रमुख कौन है?

Correct! Wrong!

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्‍यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में न्‍यायमूर्ति बी.आर. गवई और सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है।

2. कहाँ की संसद ने एक "फर्जी खबर" विरोधी बिल पारित किया है?

Correct! Wrong!

सिंगापुर की संसद ने एक “फर्जी खबर” विरोधी बिल पारित किया है।

3. रिचर्ड हिडाल्गो को मकालू पर्वत पर मृत पाया गया था। वे एक .......थे।

Correct! Wrong!

पेरू के अनुभवी पर्वतारोही रिचर्ड हिडाल्गो को मकालू पर्वत पर मृत पाया गया।

4. SBI कार्ड ने वित्त वर्ष 2019 की दूसरी छमाही में अपने मूल संस्‍थान SBI सहित कई वित्तीय संस्थानों से कितने करोड़ रुपये जुटाए हैं?

Correct! Wrong!

SBI कार्ड ने वित्‍त वर्ष 2019 की दूसरी छमाही में अपने मूल संस्‍थान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित कई वित्‍तीय संस्थानों से 700 करोड़ रुपये जुटाए।

5. जिनेवा स्थित अंतर्राष्ट्रीय मोटरसाइकिल निर्माता संघ के उपाध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

Correct! Wrong!

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा को जिनेवा स्थित इंटरनेशनल मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMMA) का उपाध्यक्ष चुना गया है।

6. गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की कौन सी जयंती आज मनाई जा रही है?

Correct! Wrong!

आज पूरे पश्‍चिम बंगाल में गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की 158वीं जयंती मनाई जा रही है।

7. किस आईआईटी के इंजीनियरों ने 'AJIT' नामक एक माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया है?

Correct! Wrong!

IIT-B के शोधकर्ताओं ने ‘मेड इन इंडिया’ माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) के इंजीनियरों ने AJIT नामक एक माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया है, जो भारत में संकल्‍पित, डिजाइन, विकसित और निर्मित पहला माइक्रोप्रोसेसर है।

8. डेरेक सिप्पी का निधन हो गया है। वह एक प्रसिद्ध .......... था।

Correct! Wrong!

पूर्व बिलियर्ड्स खिलाड़ी, कोच और प्रबंधक डेरेक सिप्पी (60 वर्षीय) का मुंबई में निधन हो गया।

9. प्रो कृपाल सिंह का निधन हो गया है। वह कौन था?

Correct! Wrong!

विभाजन के प्रथम इतिहासकार प्रोफेसर कृपाल सिंह (95 वर्षीय) का चंडीगढ़ में निधन हो गया।

10. प्रथम नक्सल विरोधी महिला कमांडो यूनिट की पहली तैनाती किस राज्य की पुलिस में किया गया है?

Correct! Wrong!

छत्तीसगढ़ पुलिस ने पहली बार डिस्ट्रिक्ट कमांड गार्ड (DRG) में महिला कमांडो को अपने अग्रिम पंक्ति के नक्सल विरोधी दल में शामिल किया है।

11. भारत का सबसे नया पिट वाइपर किस राज्य में पाया गया है?

Correct! Wrong!

भारत में अब हल्की लाल रंगत वाला पिट वाइपर मिला है, जो पांचवा पिट वाइपर है। वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में एक जंगल से इस अद्वितीय गर्मी-संवेदी प्रणाली के साथ लाल-भूरे रंग के पिट वाइपर की एक नई प्रजाति, एक विषैला सांप का वर्णन किया है।

12. आधुनिक कानूनी शिक्षा के जनक का निधन हो गया है। उसका नाम क्या है?

Correct! Wrong!

आधुनिक कानूनी शिक्षा के जनक, प्रोफेसर एन.आर. माधव मेनन (84 वर्षीय) का निधन हो गया।

Share this news :

Leave a Reply

Your email address will not be published.