05 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स
केंद्र ने 5 साल के लिए जमात-ए-इस्लामी (जम्मू और कश्मीर ) पर प्रतिबंध लगा दिया
- केंद्र ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू और कश्मीर (J.k ) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
- जमात आतंकी संगठनों के साथ घनिष्ठ संपर्क में है और जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर चरमपंथ और आतंकवाद का समर्थन कर रहा है।
- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राज्य में समूह के लगभग 100 कैडरों को गिरफ्तार करने के कुछ ही दिनों बाद अधिसूचना जारी की।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरु की
- आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की।
- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के लिए इस राष्ट्रीय पेंशन योजना की घोषणा इस वर्ष फरवरी में अंतरिम बजट में की गई थी।
- इस योजना के तहत, असंगठित क्षेत्र के 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों को 3,000 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है।
- इस योजना से असंगठित क्षेत्र के 10 करोड़ श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
रूस ने अमेरिका के साथ मध्यम दूरी की परमाणु संधि को समाप्त किया
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक शीतयुद्ध काल की परमाणु हथियार-नियंत्रण संधि में देश की सहभागिता को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है।
- श्री पुतिन ने वर्ष 1987 में USSR और अमेरिका के बीच हुई INF संधि (Intermediate-Range Nuclear Forces) से रूस के बाहर होने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।
- संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संधि के तहत अपने दायित्वों के उल्लंघन के बाद यह कदम उठाया गया।
- इससे पहले, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर INF संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया।
DRDO के अध्यक्ष ने मिसाइल सिस्टम अवार्ड हासिल किया
- DRDO के अध्यक्ष ‘सतीश रेड्डी’ को अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (AIAA) ने 2019 मिसाइल सिस्टम अवार्ड का सह-विजेता चुना है।
- अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (AIAA) ने ‘सतीश रेड्डी’ (DRDO के अध्यक्ष और भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव) को 2019 मिसाइल सिस्टम अवार्ड के सह-विजेता के रूप में चुना गया।
- अन्य सह-विजेता रोंडेल जे. विल्सन हैं जो रेथियॉन मिसाइल सिस्टम के पूर्व प्रिंसिपल इंजीनियरिंग फेलो हैं।
- सतीश रेड्डी 40 वर्षों में अमरीका के बाहर यह पुरस्कार हासिल करने वाले पहले व्यक्ति हैं।
रणधीर सिंह को हांग्जो एशियाई खेलों के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया
इसरो ने यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम लॉन्च किया
- इसरो ने स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम “यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम” “युवा विज्ञान कार्यक्रम” (युविका) लॉन्च किया।
- यह मुख्य रूप से बच्चों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से है।
- यह गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लगभग दो सप्ताह की अवधि का होगा और 9वीं कक्षा के छात्र इसके लिए पात्र होंगे।
अमेरिकी अभिनेता ल्यूक पेरी का कैलीफोर्निया में निधन
- अमेरिकी अभिनेता ल्यूक पेरी (52 वर्षीय) का अमेरिका के कैलिफोर्निया में निधन हो गया।
- वह वर्ष 1990 से 1995 और फिर वर्ष 1998 से 2000 तक टीवी श्रृंखला बेवर्ली हिल्स, 90210 में डायलन मैक्के की भूमिका के लिए किशोरों के आदर्श बन गए थे।
- वर्ष 2017 से अपनी मृत्यु तक, पेरी ने CW श्रृंखला रिवेरडेल में आर्ची के पिता, फ्रेडरिक “फ्रेड” एंड्रयूज का किरदार निभाया।
हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री परिवार सम्मान निधि योजना की घोषणा की
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में ‘मुख्मंत्री परिवार सम्मान निधि’ योजना की शुरुआत की।
- राज्य के 5 एकड़ तक की भूमि में कृषि करने वाले किसान और 15,000 रुपये प्रति माह से कम आय वाले परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- यह योजना 6,000 रुपये वार्षिक धनराशि प्रदान करेगी, प्रत्येक परिवार को एक सदस्य को नामित करना होगा जिसे यह धनराशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना में लाभार्थियों की दो श्रेणियां – (18 से 40 वर्ष) और (40 से 60 वर्ष) हैं।
- यह योजना प्राकृतिक मृत्यु पर 2 लाख रुपये, आकस्मिक मृत्यु पर 2 लाख रुपये, स्थाई विकलांगता के लिए 2 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रुपये की बीमा सुविधा प्रदान करती है।
असम का हैलाकांडी शीर्ष आकांक्षात्मक जिला घोषित किया गया
- नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, असम के हैलाकांडी को देश के 112 एस्पिरेशनल जिलों में शीर्ष आकांक्षात्मक जिला घोषित किया है.
- असम के हैलाकांडी ने नवंबर-दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 के दौरान अपने प्रदर्शन के आधार पर 52 वें स्थान से पहले स्थान की विशाल छलांग लगाई है.
- एक आकांक्षात्मक जिले के रूप में पहली रैंक हासिल करने के लिए, हेलाकांडी को 10 करोड़ रुपये का आवंटन दिया जाएगा.
आजादी के दीवाने संग्रहालय का उद्घाटन
- संस्कृति और पर्यावरण राज्य मंत्री, डॉ. महेश शर्मा ने 5 मार्च, 2019 को लाल किले, दिल्ली में ‘आजादी के दीवाने’ संग्रहालय का उद्घाटन किया।
- यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा बनाया गया है और राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम के सभी नायाब नायकों को श्रद्धांजलि देता है।
- संग्रहालय, सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय सहित लाल किले परिसर में हाल ही में उद्घाटन किए गए संग्रहालयों की श्रृंखला में 5वां है।
Try out the quiz ?
1. केंद्र ने जमात-ए-इस्लामी संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह संगठन किस राज्य में सक्रिय है?
केंद्र ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू और कश्मीर (J.k ) पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। जमात आतंकी संगठनों के साथ घनिष्ठ संपर्क में है और जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर चरमपंथ और आतंकवाद का समर्थन कर रहा है।
2. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के लिए 'प्रधान मंत्री श्रम योगी योजना' की शुरुआत की है?
आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के लिए इस राष्ट्रीय पेंशन योजना की घोषणा इस वर्ष फरवरी में अंतरिम बजट में की गई थी।
3. रूस ने किस देश के साथ शीतयुद्ध काल की परमाणु हथियार-नियंत्रण संधि को समाप्त कर दिया है?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक शीतयुद्ध काल की परमाणु हथियार-नियंत्रण संधि में देश की सहभागिता को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है।
4. DRDO के चेयरमैन को किस संस्था के द्वारा मिसाइल सिस्टम अवार्ड दिया जाएगा?
DRDO के अध्यक्ष ‘सतीश रेड्डी’ को अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (AIAA) ने 2019 मिसाइल सिस्टम अवार्ड का सह-विजेता चुना है।
5. किसे 2022 हांग्जो एशियाई खेलों की समन्वय समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
वयोवृद्ध भारतीय खेल प्रशासक रणधीर सिंह को 2022 हांग्जो एशियाई खेलों की समन्वय समिति के अध्यक्ष के रूप में ओलंपिक परिषद की एशिया की महासभा द्वारा नियुक्त किया गया।
6. युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम "युवा विज्ञान कार्यक्रम" (युविका) किसके द्वारा शुरू किया गया है?
इसरो ने स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम “यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम” “युवा विज्ञान कार्यक्रम” (युविका) लॉन्च किया।
7. अभिनेता ल्यूक पेरी का निधन हो गया है, वे किस देश से थे?
अमेरिकी अभिनेता ल्यूक पेरी (52 वर्षीय) का अमेरिका के कैलिफोर्निया में निधन हो गया।
8. किस राज्य ने 'मुख्मंत्री परिवार सम्मान निधि' योजना की शुरूआत की है?
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में ‘मुख्मंत्री परिवार सम्मान निधि’ योजना की शुरुआत की।
9. नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार हैलाकांडी शीर्ष आकांक्षात्मक जिला घोषित किया गया है। हैलाकांडी किस राज्य में स्थित है?
नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, असम के हैलाकांडी को देश के 112 एस्पिरेशनल जिलों में शीर्ष आकांक्षात्मक जिला घोषित किया है.
10. दिल्ली के लाल किले में ‘आजादी के दीवाने’ संग्रहालय का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
संस्कृति और पर्यावरण राज्य मंत्री, डॉ. महेश शर्मा ने 5 मार्च, 2019 को लाल किले, दिल्ली में ‘आजादी के दीवाने’ संग्रहालय का उद्घाटन किया।