05 अक्टूबर 2018 करंट अफेयर्स

Share this news :

हिंद महासागर से सटे देशों के संगठन के 21 देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित दिल्ली घोषणा पत्र स्वीकार किया

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि आईओआरए (हिंद महासागर रिम एसोसिएशन) के 21 सदस्य देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा पर दिल्ली घोषणा पत्र स्वीकार कर लिया है।
  • ग्रेटर नोएडा में आयोजित मंत्रिस्‍तरीय बैठक में इसका अनुमोदन (approval) किया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी

  • प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी है।
  • भोपाल मेट्रो रेल परियोजना में कुल 87 किमी लंबे दो गलियारे, करोंद सर्किल से एम्स (99 किलोमीटर) और भदभदा स्क्वायर से रत्‍नागिरी तिराहा (12.88 किमी) शामिल हैं।
  • भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के कार्यान्वयन के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड (एम.पी.एम.आर.सी.एल) का गठन किया गया है।

चंदा कोचर ने आई.सी.आई.सी.आई बैंक छोड़ा

  • आई.सी.आई.सी.आई बैंक की प्रबंध निदेशक (एम.डी.) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ) चंदा कोचर (56 वर्षीय) ने बैंक पद से त्‍यागपत्र दिया।
  • उन्होंने अपने मौजूदा कार्यकाल समाप्‍त (31 मार्च, 2019) होने से छह महीने पहले पद छोड़ दिया।
  • आई.सी.आई.सी.आई बैंक बोर्ड ने मुख्य परिचालन अधिकारी (सी.ओ.ओ) संदीप बख्शी को पांच वर्ष के लिए (3 अक्टूबर, 2023 तक) नए प्रबंध निदेशक और सी.ई.ओ पद पर पदोन्‍नत किया है।

दक्षिणी सूडान के सर्जन को 2018 नानसेन रिफ्यूजी अवॉर्ड प्रदान किया गया

  • यू.एन.एच.सी.आर (संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी एजेंसी) ने जेनेवा में आयोजित एक समारोह में डॉ. इवान अतर अदाहा को 2018 नानसेन रिफ्यूजी अवॉर्ड से सम्मानित किया।
  • डॉ. अतर को सूडान में मजबूर लोगों को संघर्ष और उत्पीड़न से बचाने के लिए चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में उनकी 20-वर्ष की उत्‍कृष्‍ट प्रतिबद्धता हेतु पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • डॉ. इवान अतर अदाहा दक्षिणी सूडान के सर्जन है।
  • उन्‍हें सूडान और दक्षिण सूडान में मजबूर लोगों को संघर्ष और उत्पीड़न से बचाने के लिए चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में उनकी 20-वर्ष की प्रतिबद्धता हेतु चुना गया।

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा

  • 5 अक्टूबर को ओस्लो में डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • इन दोनों का यौन हिंसा को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल होने के खिलाफ प्रयास में बड़ा योगदान रहा है।
  • आईएस की सेक्स स्लेव रहीं नादिया मुराद को यौन हिंसा के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल का शांति पुरस्कार दिया जा रहा है, जबकि डॉक्टर डेनिस युद्ध क्षेत्र में यौन हिंसा की शिकार हुई महिलाओं का इलाज करने का काम करते रहे हैं।

संजय वर्मा को स्‍पेन में भारत का राजदूत नियुक्‍त किया गया

  • विदेश मंत्रालय के अनुसार, वरिष्‍ठ राजनयिक संजय वर्मा (भारतीय विदेश सेवा अधिकारी -1990) को स्पेन में भारतीय राजदूत नियुक्‍त किया गया है।
  • वर्तमान में, वह मंत्रालय में अतिरिक्‍त सचिव हैं।
  • अरिंदम बागची (आई.एफ.एस आधिकारी -1995 बैच) को क्रोएशिया गणराज्य में अगला भारतीय राजदूत नियुक्‍त किया गया है।

5 अक्‍टूबर: विश्‍व शिक्षक दिवस

  • विश्‍व शिक्षक दिवस (डब्ल्यू.टी.आई) 2018 दुनिया भर में शिक्षक संगठनों का सम्मान करने के लिए 5 अक्टूबर (वर्ष 1994 से) को समूचे विश्‍व में मनाया जा रहा है।
  • वर्ष 2018 के लिए, यूनेस्को ने “शिक्षा के अधिकार का अर्थ है एक योग्य शिक्षक का अधिकार” विषय अपनाया है।
  • यूनेस्को के अनुसार, विश्‍व शिक्षक दिवस शिक्षा और विकास के लिए शिक्षक द्वारा जागरूकता, समझ और प्रशंसा हेतु दर्शाए गए महत्वपूर्ण योगदानों के एक चरितार्थ प्रतीक का प्रतिनिधित्व करता है।

 

हमारे सौर मंडल के बाहर पहला चंद्रमा खोजा गया

  • खगोल विज्ञानियों ने हब्बल एवं केपलर अंतरिक्ष दूरबीनों की मदद से हमारे सौरमंडल के बाहर पहले चंद्रमा (एक्जोमून) का पता लगाया है, जो 8,000 प्रकाश वर्ष दूर एक विशालकाय गैसीय ग्रह की परिक्रमा कर रहा है।
  • हमारे सौरमंडल से बाहर स्थित ग्रह को एक्जोप्लैनेट (बहिग्रह) और इसके चंद्रमा यानी उपग्रह को ‘एक्जोमून’ कहते हैं।
  • अमरीका स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस तरह का विशाल चंद्रमा हमारे खुद के सौरमंडल में नहीं है लेकिन ऐसे 200 प्राकृतिक उपग्रहों को सूचीबद्ध किया गया है।

भारत-वियतनाम तट रक्षक के बीच अभ्यास

  • भारत और वियतनाम के तटरक्षको ने आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए चेन्नई में 4 अक्टूबर से शुरू हुए एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया।
  • इस अभ्यास में भारतीय तटरक्षक के कुल तीन जहाज, एक हेलीकॉप्टर व एक डोर्नियर और वियतनाम तटरक्षक का एक जहाज ने हिस्सा लिया।

भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव लखनऊ में प्रारंभ हुआ

  • चार दिवसीय भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2018 लखनऊ (उत्‍तर प्रदेश) स्‍थित इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में प्रारंभ हुआ।
  • इस वर्ष के महोत्‍सव का विषय ‘science for transformation’ है।
  • विज्ञान के शिक्षकों विद्यार्थियों सहित लगभग दस हजार वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इस समारोह में भाग ले रहे हैं।

भारत का पहला डॉल्‍फिन शोध केंद्र शीघ्र ही पटना में खोला जाएगा

  • पटना (बिहार) में भारत और एशिया का पहला राष्‍ट्रीय डॉल्फिन शोध केंद्र (एन.डी.आर.सी) स्थापित किया जाएगा।
  • एन.डी.आर.सी अगले महीने पटना विश्‍वविद्यालय परिसर में गंगा नदी के तट पर स्थापित किए जाने की संभावना है।
  • यह लुप्‍तप्राय स्तनधारी को बचाने के लिए संरक्षण प्रयासों और शोध को मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सऊदी की मदद से रिफाइनरी की स्थापना की

  • 4 अक्टूबर को पाकिस्तान की केंद्रीय कैबिनेट ने ग्वादर पोर्ट में तेल रिफाइनरी की स्थापना के लिए सऊदी अरब को अपनी मंजूरी दे दी, अब जल्द ही ग्‍वादर पोर्ट पर सऊदी अरब तेल रिफाइनरी बनाएगा।
  • हालांकि अभी पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के बीच किसी एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।
  • पाकिस्‍तान की तहरीक-ए-इंसाफ सरकार के कार्यकाल के दौरान सऊदी अरब की ओर से किया गया ये पहला बड़ा निवेश है।
  • आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्‍तान को सऊदी अरब के इस निवेश से काफी राहत मिलेगी।

Try out the quiz ?

Q.1 नवीकरणीय ऊर्जा पर दिल्ली घोषणा ने किस संगठन को अपनाया है?

Correct! Wrong!

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि आईओआरए (हिंद महासागर रिम एसोसिएशन) के 21 सदस्य देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा पर दिल्ली घोषणा पत्र स्वीकार कर लिया है।

Q.2 निम्नलिखित में से कौन सा मेट्रो परियोजना केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित है?

Correct! Wrong!

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भोपाल मेट्रो रेल परियोजना और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के कार्यान्वयन को मंजूरी दी है।

Q.3 चंदा कोचर ने निम्नलिखित में से किस बैंक से इस्तीफा दिया है?

Correct! Wrong!

आई.सी.आई.सी.आई बैंक की प्रबंध निदेशक (एम.डी.) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ) चंदा कोचर (56 वर्षीय) ने बैंक पद से त्‍यागपत्र दिया।

Q.4 यूएनएचसीआर (संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी) ने 2018 नैनसेन शरणार्थी पुरस्कार के साथ डॉ इवान अटार इलाहा को कहाँ सम्मानित किया है?

Correct! Wrong!

यू.एन.एच.सी.आर (संयुक्‍त राष्‍ट्र शरणार्थी एजेंसी) ने जेनेवा में आयोजित एक समारोह में डॉ. इवान अतर अदाहा को 2018 नानसेन रिफ्यूजी अवॉर्ड से सम्मानित किया।

Q.5 डेनिस मुक्वेज और नाडिया मुराद ने निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार जीता है?

Correct! Wrong!

5 अक्टूबर को ओस्लो में डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Q.6 स्पेन में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

Correct! Wrong!

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वरिष्‍ठ राजनयिक संजय वर्मा (भारतीय विदेश सेवा अधिकारी -1990) को स्पेन में भारतीय राजदूत नियुक्‍त किया गया है।

Q.7 किस तारीख को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्‍व शिक्षक दिवस (डब्ल्यू.टी.आई) 2018 दुनिया भर में शिक्षक संगठनों का सम्मान करने के लिए 5 अक्टूबर (वर्ष 1994 से) को समूचे विश्‍व में मनाया जा रहा है।

Q.8 हमारे सौर मंडल के बाहर पृथ्वी और एक नया चंद्रमा के बीच कितनी दूरी है?

Correct! Wrong!

खगोल विज्ञानियों ने हब्बल एवं केपलर अंतरिक्ष दूरबीनों की मदद से हमारे सौरमंडल के बाहर पहले चंद्रमा (एक्जोमून) का पता लगाया है, जो 8,000 प्रकाश वर्ष दूर एक विशालकाय गैसीय ग्रह की परिक्रमा कर रहा है।

Q.9 पहला इंडो-वियतनाम तट रक्षक संयुक्त अभ्यास का नाम क्या है?

Correct! Wrong!

भारत और वियतनाम के तटरक्षको ने आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए चेन्नई में 4 अक्टूबर से शुरू हुए एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया।

Q.10 भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव कहाँ से शुरू हुआ?

Correct! Wrong!

चार दिवसीय भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2018 लखनऊ (उत्‍तर प्रदेश) स्‍थित इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में प्रारंभ हुआ।

Q.11 कहाँ गंगा नदी के तट पर एनडीआरसी अगले महीने स्थापित होने की संभावना है

Correct! Wrong!

पटना (बिहार) में भारत और एशिया का पहला राष्‍ट्रीय डॉल्फिन शोध केंद्र (एन.डी.आर.सी) स्थापित किया जाएगा।

Q.12 दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में एक अत्याधुनिक तेल रिफाइनरी की स्थापना के लिए निम्नलिखित में से किन देश ने सऊदी अरब के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

Correct! Wrong!

4 अक्टूबर को पाकिस्तान की केंद्रीय कैबिनेट ने ग्वादर पोर्ट में तेल रिफाइनरी की स्थापना के लिए सऊदी अरब को अपनी मंजूरी दे दी, अब जल्द ही ग्‍वादर पोर्ट पर सऊदी अरब तेल रिफाइनरी बनाएगा।

Share this news :

Leave a Reply

Your email address will not be published.